फ्लोरिडा में 12 मंजिला भवन ढहने के बाद 51 लोग लापता, एक की मौत, 35 लोग बचाए गए

एक अग्निशमन अधिकारी ने कहा कि सर्फसाइड में स्थित भवन से 35 लोगों को बचा लिया गया है। मियामी शहर से बिस्कायन खाड़ी के पार बैरियर द्वीप पर समुद्र के किनारे स्थित एन्क्लेव में 5700 लोग रहते हैं। बचाए गए 35 लोगों में से दो को मलबे से निकाला गया।

By Nitin AroraEdited By: Publish:Fri, 25 Jun 2021 12:37 AM (IST) Updated:Fri, 25 Jun 2021 12:37 AM (IST)
फ्लोरिडा में 12 मंजिला भवन ढहने के बाद 51 लोग लापता, एक की मौत, 35 लोग बचाए गए
फ्लोरिडा में 12 मंजिला भवन ढहने के बाद 51 लोग लापता, एक की मौत, 35 लोग बचाए गए

सर्फसाइड, रायटर। अमेरिका के दक्षिणी फ्लोरिडा में समुद्र के सामने स्थित एक 12 मंजिला आवासीय भवन ढह जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और 51 अन्य लापता हैं। कई टन मलबा हटाने में सैकड़ों अग्निशमन एवं बचावकर्मी जुटे हैं।

मियामी-डैड काउंटी कमिश्नर सैली हैमयेन ने कहा कि अधिकारी भवन में रह रहे लापता 51 लोगों से संपर्क साधने में कामयाब नहीं हो पाए हैं। उन्होंने कहा कि उम्मीद जिंदा है, लेकिन क्षीण है।

एक अग्निशमन अधिकारी ने कहा कि सर्फसाइड में स्थित भवन से 35 लोगों को बचा लिया गया है। मियामी शहर से बिस्कायन खाड़ी के पार बैरियर द्वीप पर समुद्र के किनारे स्थित एन्क्लेव में 5700 लोग रहते हैं। बचाए गए 35 लोगों में से दो को मलबे से निकाला गया।

स्थानीय अधिकारियों से बातचीत के बाद फ्लोरिडा के गवर्नर रोन डेसैंटिस ने कहा कि मलबे में और प्रभावित पाए जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि वह घटनास्थल पर जाने की योजना बना रहे हैं। हम और लोगों के जिंदा निकलने की उम्मीद करते हैं, लेकिन हमें कुछ बुरी खबरें मिल रही हैं।

चैंपियन टावर्स साउथ का निर्माण 1981 में हुआ था। इसकी 130 से ज्यादा इकाइयों में से करीब 80 में लोग रह रहे थे। यह अभी तक साफ नहीं हो पाया है कि जिस समय भवन ढह गया उस समय वहां कितने लोग मौजूद थे। पूरा भवन धराशायी हो गया। सर्फसाइड के मेयर चा‌र्ल्स बर्केट ने कहा कि घटना कैसे हुई इसका अनुमान लगाना मुश्किल है। छत पर निर्माण कार्य चल रहा था, लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि इसी कारण हादसा हुआ है।

chat bot
आपका साथी