बोइंग 737 दुर्घटनाओं में मारे गए 346 लोगों के लिए 500 मिलियन डॉलर के फंड की अमेरिका ने दी स्वीकृति

केन फीनबर्ग और केमिली बिरोस ने एक संयुक्त बयान में कहा कि प्रत्येक परिवार को लगभग 1.45 मिलियन डॉलर प्राप्त होंगे। बोइंग कंपनी ने जनवरी में वारिसों को मुआवजा देने पर सहमति व्यक्त की थी जो अमेरिकी न्याय विभाग के साथ एक समझौते का हिस्सा है।

By Ritesh SirajEdited By: Publish:Wed, 23 Jun 2021 10:53 PM (IST) Updated:Wed, 23 Jun 2021 10:53 PM (IST)
बोइंग 737 दुर्घटनाओं में मारे गए 346 लोगों के लिए 500 मिलियन डॉलर के फंड की अमेरिका ने दी स्वीकृति
दुर्घटनाओं में मारे गए 346 लोगों के रिश्तेदारों को मुआवजा के रूप में 500 मिलियन डॉलर

वाशिंगटन, रायटर।  बोइंग 737 मैक्स मॉडल विमान के दो घातक दुर्घटनाओं में मारे गए 346 लोगों के रिश्तेदारों को मुआवजा देने के लिए सोमवार को 500 मिलियन डॉलर का अमेरिकी फंड जारी किया गया। जिसे 2018 और 2019 में लॉयन एयर फ्लाइट 610 और इथियोपियन एयरलाइंस की फ्लाइट 302 में मरने वाले यात्रियों के रिश्तेदारों और लाभार्थियों को दिया जाएगा। बोइंग कंपनी ने जनवरी में वारिसों को मुआवजा देने पर सहमति व्यक्त की थी, जो अमेरिकी न्याय विभाग के साथ एक समझौते का हिस्सा है। 

जुलाई 2019 में बोइंग ने दुर्घटनाओं में मारे गए लोगों के परिवारों को अलग से 50 मिलियन डॉलर के वितरण की देखरेख के लिए फीनबर्ग और बिरोस को नामित किया था। मुआवजे के नए फंड का वितरण इसी फॉर्मूले का अनुसरण करता है। केन फीनबर्ग और केमिली बिरोस ने एक संयुक्त बयान में कहा कि प्रत्येक पात्र परिवार को लगभग 1.45 मिलियन डॉलर प्राप्त होंगे। फॉर्म जमा और पूरे होने पर पैसे का भुगतान रोलिंग आधार पर किया जाएगा, हालांकि परिवारों के पास दावा प्रपत्र भरने के लिए 15 अक्टूबर तक का समय है।

यह फंड जनवरी में बोइंग के साथ 2.5 अरब डॉलर के न्याय विभाग के समझौते का हिस्सा है, जब अभियोजकों ने कंपनी पर 29 अक्टूबर, 2018 को लॉयन एयर दुर्घटना के बाद 737 मैक्स के प्रमाणन पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया था। इसके बाद 10 मार्च 2019 को इथियोपियन एयरलाइंस की दुर्घटना हुई थी। समझौते ने बोइंग को आपराधिक अभियोजन से बचने में राहत प्रदान किया, लेकिन पीड़ितों के रिश्तेदारों द्वारा दीवानी मुकदमेबाजी को प्रभावित नहीं किया जो जारी है।

बोइंग ने ज्यादातर लायन एयर के मुकदमों का निपटारा किया है, फिर भी यह इथियोपियाई दुर्घटना के परिवारों द्वारा शिकागो संघीय अदालत में कई मुकदमों का सामना कर रहा है। जिसमें पूछा गया है कि पहली आपदा के बाद मैक्स ने उड़ान क्यों जारी रखी। दो घातक दुर्घटनाओं के बाद बोइंग 737 मैक्स को 20 महीने के लिए रोक दिया गया था। 

chat bot
आपका साथी