दुनियाभर में कोरोना से एक दिन में 14 हजार की मौत, सात लाख 75 हजार से ज्यादा नए मामले दर्ज

इस समय भारत ब्राजील तुर्की और ईरान जैसे देशों में संक्रमण बढ़ने से पीड़ितों और मरने वालों की संख्या में तेजी दर्ज की जा रही है। विश्वभर में बीते 24 घंटे के दौरान 14 हजार से अधिक कोरोना पीड़ितों की मौत हो गई।

By Neel RajputEdited By: Publish:Wed, 05 May 2021 05:25 PM (IST) Updated:Wed, 05 May 2021 05:25 PM (IST)
दुनियाभर में कोरोना से एक दिन में 14 हजार की मौत, सात लाख 75 हजार से ज्यादा नए मामले दर्ज
कोरोना पीड़ितों का वैश्विक आंकड़ा 15 करोड़ 39 लाख 53 हजार 421 तक पहुंचा

वाशिंगटन, एजेंसियां। दुनिया में कोरोना महामारी का कहर जारी है। विश्व के कई देशों में महामारी की दूसरी लहर का संकट गहराने से नए मामले और मरने वालों की संख्या तेजी बढ़ रही है। विश्वभर में बीते 24 घंटे के दौरान 14 हजार से अधिक कोरोना पीड़ितों की मौत हो गई और सात लाख 75 हजार से ज्यादा नए संक्रमित पाए गए।

जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के डाटा के अनुसार, बुधवार सुबह कोरोना पीड़ितों का वैश्विक आंकड़ा 15 करोड़ 39 लाख 53 हजार 421 हो गया। एक दिन पहले तक यह संख्या 15 करोड़ 31 लाख 77 हजार 931 थी। जबकि कोरोना की चपेट में आकर मरने वालों की कुल संख्या 32 लाख 23 हजार 436 हो गई है। मंगलवार तक यह आंकड़ा 32 लाख नौ हजार 349 था।

दुनिया में इस समय भारत, ब्राजील, तुर्की और ईरान जैसे देशों में संक्रमण बढ़ने से पीड़ितों और मरने वालों की संख्या में तेजी दर्ज की जा रही है। ब्राजील में बीते 24 घंटे में करीब 70 हजार नए पॉजिटिव केस पाए गए और तीन हजार से ज्यादा मरीजों की मौत हुई। इस देश में पीड़ितों का कुल आंकड़ा एक करोड़ 48 लाख 60 हजार से ज्यादा हो गया है। मरने वालों की संख्या चार लाख 11 हजार से अधिक हो गई है। इधर, ईरान में मंगलवार को 20 हजार से अधिक नए मामलों की पुष्टि की गई और 344 की मौत हो गई। जबकि तुर्की में गत 24 घंटे में करीब 29 हजार नए मरीज पाए गए और 336 पीड़ितों की जान चली गई।

जानें अन्य देशों के हालात-

नेपाल : कोरोना महामारी को रोकने के प्रयास में राजधानी काठमांडू और इसके आसपास के जिलों में लाकडाउन को 12 मई तक बढ़ा दिया गया है। ऑस्ट्रेलिया : देश के सबसे बड़ी आबादी वाले न्यू साउथ वेल्स प्रांत में गत 31 मार्च के बाद बुधवार को कोरोना का पहला मामला पाया गया। रूस : 24 घंटे में 7,975 नए मामले मिलने से संक्रमितों की कुल संख्या 48 लाख 47 हजार से ज्यादा हो गई। कुल करीब एक लाख 12 हजार मौत हुई है। ब्रिटेन : नए मामलों में कमी जारी है। 24 घंटे में 1,946 नए मामले पाए गए। यहां तीन करोड़ 46 लाख लोगों को वैक्सीन की पहली डोज लग चुकी है।
chat bot
आपका साथी