11 वर्षीय भारतीय अमेरिकी लड़की को दुनिया की सबसे होनहार छात्रों में से एक घोषित किया गया

11 वर्षीय भारतीय-अमेरिकी लड़की नताशा पेरी को दुनिया की सबसे होनहार छात्रों में से एक घोषित किया गया है। 84 देशों के लगभग 19000 छात्रों में से एक भारतीय मूल की अमेरिकी नताशा पेरी नामक इस होनहार छात्रा ने नवीनतम प्रतिभा खोज में भाग लिया और शानदार प्रदर्शन किया।

By Ashisha SinghEdited By: Publish:Tue, 03 Aug 2021 12:41 PM (IST) Updated:Tue, 03 Aug 2021 12:41 PM (IST)
11 वर्षीय भारतीय अमेरिकी लड़की को दुनिया की सबसे होनहार छात्रों में से एक घोषित किया गया
11 वर्षीय भारतीय अमेरिकी लड़की को दुनिया की सबसे होनहार छात्रों में से एक घोषित किया गया

वाशिंगटन, पीटीआइ। भारतीय-अमेरिकी लड़की नताशा पेरी(11 वर्षीय) को दुनिया की सबसे होनहार छात्रों में से एक घोषित किया गया है। 84 देशों के लगभग 19,000 छात्रों में से एक भारतीय मूल की अमेरिकी नताशा पेरी नामक इस होनहार छात्रा ने नवीनतम प्रतिभा खोज में भाग लिया और शानदार प्रदर्शन किया। शैक्षिक मूल्यांकन परीक्षा (SAT) और अमेरिकन कॉलेज परीक्षण (ACT) में असाधारण प्रदर्शन के लिए शीर्ष अमेरिकी विश्वविद्यालय द्वारा नताशा पेरी को सम्मानित किया गया है‌।

नताशा पेरी का असाधारण प्रदर्शन

प्रतिभा किसी उम्र की मोहताज नहीं होती इस बात को 11 वर्षीय भारतीय-अमेरिकी लड़की नताशा पेरी ने साबित कर दिखाया है। शैक्षिक मूल्यांकन परीक्षा (SAT) और अमेरिकन कॉलेज परीक्षण (ACT) दोनों ही मानकीकृत परीक्षण हैं, इन परीक्षाओं का उपयोग बहुत से कॉलेज छात्रों के प्रतिभा का आकलन कर यह निर्धारित करते हैं कि, किन छात्रों को कॉलेज में प्रवेश दिया जाना चाहिए। सभी कॉलेजों को छात्रों को या तो SAT या ACT लेने और अपने स्कोर अपने संभावित विश्वविद्यालयों को जमा करने की आवश्यकता होती है। नताशा पेरी को सैट और एसीटी मानकीकृत परीक्षणों में असाधारण प्रदर्शन के लिए एक शीर्ष अमेरिकी विश्वविद्यालय द्वारा दुनिया के सबसे प्रतिभाशाली छात्रों में से एक के रूप में आंका गया है।

सोमवार को एक बयान में कहा गया है कि न्यू जर्सी के थेल्मा एल सैंडमीयर एलीमेंट्री स्कूल की छात्रा नताशा पेरी को सैट, एक्ट या जॉन्स हॉपकिन्स सेंटर फॉर टैलेंटेड यूथ टैलेंट (वीटीवाइ) सर्च के हिस्से के रूप में लिए किए गए समान मूल्यांकन के लिए उनके असाधारण प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया है।

11 वर्षीय नताशा पेरी 84 देशों के लगभग 19,000 छात्रों में से एक थीं, जो 2020-21 टैलेंट सर्च वर्ष में वीटीवाइ में शामिल हुए थे। बता दें कि वीटीवाइ दुनिया भर के उन्नत छात्रों की पहचान करने और उनकी वास्तविक शैक्षणिक क्षमताओं की एक स्पष्ट तस्वीर प्रदान करने के लिए उपरोक्त ग्रेड-स्तरीय परीक्षण का उपयोग करता है। पेरी ने स्प्रिंग 2021 में जॉन्स हॉपकिन्स टैलेंट सर्च टेस्ट दिया, जब वह ग्रेड 5 में थी। मौखिक और मात्रात्मक वर्गों में उसके परिणाम उन्नत ग्रेड 8 प्रदर्शन के 90 वें प्रतिशत के साथ थे। पेरी ने जॉन्स हॉपकिन्स वीटीवाइ "हाई ऑनर्स अवार्ड्स" के लिए कट में सफल हुई।

पेरी ने कहा कि यह मुझे और अधिक करने के लिए प्रेरित करता है, पेरी भविष्य में बहुत कुछ करना और सिखना चाहती है जिसके लिए 'उन्होंने कहा कि डूडलिंग और जे आर आर टॉल्किन के नोवेल्स को पढ़ना उनके लिए काम कर सकता है। 

chat bot
आपका साथी