हीना का गांव में हुआ गर्मजोशी से स्वागत, हुई फूलों की बरसात

जागरण संवाददाता उत्तर दिनाजपुर दुबई से किकबॉक्सिंग में स्वर्ण पदक जीतने के बाद वह अगले इवें

By JagranEdited By: Publish:Tue, 18 Feb 2020 09:30 PM (IST) Updated:Wed, 19 Feb 2020 06:23 AM (IST)
हीना का गांव में हुआ गर्मजोशी से स्वागत, हुई फूलों की बरसात
हीना का गांव में हुआ गर्मजोशी से स्वागत, हुई फूलों की बरसात

जागरण संवाददाता, उत्तर दिनाजपुर : दुबई से किकबॉक्सिंग में स्वर्ण पदक जीतने के बाद वह अगले इवेंट के लिए बैंकाक जाएगी। मंगलवार को वह अपने गांव पहुंची। ग्वाल पोखर के एक दूरस्थ ब्लॉक की 16 वर्षीय हिना निहार का गर्म जोशी के साथ स्वागत किया गया। उसपर फूलों की बरसात की गई। दुबई से किक बॉक्सिंग में स्वर्ण पदक जीतकर घर लौटी तो इलाके खुशी की लहर दौड़ गयी। हीना के पिता अख्तर आलम ने बताया कि क कि उनकी बेटी स्कॉलरशिप प्राप्त करने के बाद 4 मार्च को थाईलैंड जा रही है। वह वहा अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी भाग लेंगी। इसके बाद ओलंपिक में भाग लेगी। उसके कोच हीना को इसके लिए अलग से प्रशिक्षित करेंगे ताकि वह अपने सपने को सफल बना सके। हीना की सफलता सपने जैसा लग रहा है। मैंने कभी नहीं सोचा था कि मेरी बेटा गोल्ड जीतेगी। हीना की मा परवीन खातुन ने कहा कि लड़कों और लड़कियों के बीच कोई भेदभाव नहीं होना चाहिए। उनकी खुद की बेटी इस बात का प्रमाण है कि लड़किया मौका मिलने पर सबसे ऊंचे स्थान पर पहुंच सकती है। राज्य के श्रम विभाग के श्रम मंत्री गोलाम रब्बानी ने कहा कि वह अगले बुधवार को हीना के घर जाएंगे और उनका अभिवादन करेंगे।

chat bot
आपका साथी