रायगंज में घर से मिला युवक का शव

संवाद सूत्र रायगंज युवक का शव घर से बरामद होने पर इलाके में सनसनी फैल गया है। मृतक के परिज

By JagranEdited By: Publish:Mon, 02 Nov 2020 06:04 PM (IST) Updated:Mon, 02 Nov 2020 06:04 PM (IST)
रायगंज में घर से मिला युवक का शव
रायगंज में घर से मिला युवक का शव

संवाद सूत्र, रायगंज : युवक का शव घर से बरामद होने पर इलाके में सनसनी फैल गया है। मृतक के परिजनों ने हत्या का मामला बताकर, हत्यारे पर कानूनी कार्यवाही करने की माग कर रहे हैं। मृतक का नाम विनोद विश्वास (30) है जो रायगंज के कमलाबाड़ी अंचल के उदयपुर इलाके का रहनेवाला था। पुलिस शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए रायगंज मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजकर तफ्तीश शुरू की। सूत्रों के अनुसार रविवार रात को मृतक दो लोगों के साथ अपने ही घर में शराब पीते देखा गया था और सुबह उसी घर से उसका लाश मिला। मृतक का भाई ने बताया कि जो लोग रात में उसके भाई के साथ थे वे ही उसकी हत्या की है। जबकि पुलिस का प्राथमिक अनुमान है कि अत्यधिक शराब पीने के चलते हृदय गति प्रभावित होने से मृत्यु हुई है।

chat bot
आपका साथी