एनआरसी के विरोध में वाम का लॉग मार्च रैली पहुंचा रायगंज

संवाद सूत्र, रायगंज : एन आर सी समेत कई जन विरोधी नीतियों के विरोध में वाम दलों द्वारा आहूत लॉंग मार्

By JagranEdited By: Publish:Fri, 06 Dec 2019 08:29 PM (IST) Updated:Sat, 07 Dec 2019 06:20 AM (IST)
एनआरसी के विरोध में वाम का लॉग मार्च रैली पहुंचा रायगंज
एनआरसी के विरोध में वाम का लॉग मार्च रैली पहुंचा रायगंज

संवाद सूत्र, रायगंज : एन आर सी समेत कई जन विरोधी नीतियों के विरोध में वाम दलों द्वारा आहूत लॉंग मार्च रैली शुक्रवार को रायगंज पहुंची। इस दिन दक्षिण दिनाजपुर जिला से शुरू हुई उक्त रैली कालियागंज - हेमतावाद होते हुए रायगंज पहुंची। वहीं मालदा से चलकर अन्य रैली भी रायगंज पहुंची, जहाँ दोनों रैलिया मिलकर जनसभा में तबदील हुई। शनिवार को यह रैली करनदिघी-कानकी-इस्लामपुर-चोपड़ा होते हुए 10 दिसम्बर को यह रैली सिलीगुड़ी पहुँचकर आहूत जन सभा में शामिल होगी। सूत्रों के अनुसार केंद्र एवं राज्य सरकार के जन विरोधी नीतियों के विरोध में वाम दल समर्थित केंद्रीय ट्रेड यूनियन और फेडरेशन के तत्वावधान में इस रैली का आयोजन किया गया है, ताकि वे केंद्र एवं राज्य सरकारों की नीतियों को आम लोगों तक पहुंचा सके।. इनमें एन आर सी रद्द करने, फसल का उचित मूल्य प्रदान करने, बंद चाय बगान को चालू करने, राधिकापुर कोलकाता प्रात: कालीन ट्रेन चालू करने आदि उल्लेखनीय है। उत्तर दिनाजपुर जिला वाम मोर्चा अध्यक्ष अपूर्व पाल ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों से जन गण त्रस्त है। रोजी-रोटी के प्रबंध करने के बजाय आम लोगों के अस्तित्व को तबाह करने के लिए धारावाहिक अशुभ नीतिया अपनायी जा रही है। वाम दल एवं उनके शाखा संगठन अब सड़क पर उतरकर इसका लगातार विरोध करेगी।

कैप्शन : रैली में शामिल वाममोर्चा के कार्यकर्ता व नेता

chat bot
आपका साथी