मैंने धमकी दिया है, तो इसका प्रमाण दें : देवश्री

-सोशल मीडिया में रायगंज के सासद व केन्द्रीय मंत्री देवश्री चौधरी के विरुद्ध कई संगीन आरोप पोस्ट

By JagranEdited By: Publish:Thu, 05 Dec 2019 07:22 PM (IST) Updated:Fri, 06 Dec 2019 06:22 AM (IST)
मैंने धमकी दिया है, तो इसका प्रमाण दें : देवश्री
मैंने धमकी दिया है, तो इसका प्रमाण दें : देवश्री

-सोशल मीडिया में रायगंज के सासद व केन्द्रीय मंत्री देवश्री चौधरी के विरुद्ध कई संगीन आरोप पोस्ट करने को लेकर मचा बवाल

-जिला अध्यक्ष के लिए कालियागंज के वासुदेव सरकार का नाम को लेकर मची हलचल

संवाद सूत्र, रायगंज : भाजपा नेता शकर चक्रवर्ती के आरोप पर पलटवार करते हुए मंत्री देवश्री चौधरी ने कहा कि आरोप के प्रमाण स्वरुप फोन का ऑडियो रिकॉर्ड सामने लाएं, फिर बात करें। एक केंद्रीय मंत्री के विरोध में पार्टी का ही कोई इस प्रकार का निराधार आरोप सामने लाए तो ऐसे व्यक्ति के इनटेंशन का अनुमान लगाया जा सकता है। उल्लेखनीय है कि भाजपा के उत्तर दिनाजपुर जिला के पूर्व और मालदा जिला के वर्तमान पार्टी पर्यवेक्षक शकर चक्रवर्ती बुधवार को सोशल मीडिया में रायगंज के सासद व केन्द्रीय मंत्री देवश्री चौधरी के विरुद्ध कई संगीन आरोप पोस्ट किया। उन्होंने आरोप लगाया कि मंत्री उन्हें फोन करके धमकाया जिसके चलते वे सामाजिक व राजनीतिक और व्यक्तिगत जीवन के प्रति असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। मंत्री को लग रहा है कि कालियागंज विधानसभा उपचुनाव में भाजपा की पराजय के पीछे उनका हाथ है, वे ही अर्थ के विनिमय में पार्टी विरोधी बातों को मीडिया में उछाला। जबकि शकर चक्रवर्ती इस हार का कारण मंत्री के वादे के अनुरूप काम नहीं करने और उनके उत्कट स्वभाव को बताया। इस संदर्भ में उन्होंने दूरभाष के माध्यम से बताया कि मंत्री होने के नाते हर व्यक्ति के हर बातों का जबाब शोभा नहीं देता। धमकाने का आरोप लगाने से पहले ऑडियो रिकॉर्ड को सामने लाना चाहिए। सासद बनने के बाद इलाके के लोगों के साथ उनका वार्ताव कैसा है, यह उन्हें पता होना चाहिए। इस वाद विवाद और आरोप प्रत्यारोप में क्या हकीकत और क्या फसाने है, यह तो लोगों के समझ से फि़लहाल परे है। मगर इतनी बात तो सभी समझ रहे हैं कि निगाहें कहीं और है और निशाने कहीं और लगाए जा रहे है। सूत्रों के मुताबिक भाजपा के सागठनिक चुनाव में पदाधिकारियों के नामों को लेकर पार्टी के अंदर खींचतान चल रही है। इस बीच क्षेत्रीय, व मंडल स्तर पर सागठनिक चुनाव जारी है और जिला स्तर के लिए तैयारी की जा रही है। इस दौरान जिला अध्यक्ष के लिए कालियागंज के वासुदेव सरकार का नाम को लेकर शोर गुल शुरू हो गई। भाजपा के कई कार्यकर्ताओं और नेतृत्व का कयास है कि यह नाम सासद के पिटारे से निकला है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि वासुदेव सरकार हाल ही में भाजपा में शामिल हुए है, इसलिए पुराने भाजपाइयों को यह बात हज़म नहीं हो रही है। इसलिए पार्टी के अंदर की उठापटक किसी और रूप में सामने आ रही है। पार्टी के पर्दे के पीछे के हलचल अब सामने आ रही है। भाजपा का राज्य चुनाव प्रभारी प्रताप बनर्जी ने उत्तर दिनाजपुर जिला भाजपा के डी आर ओ को पत्र लिख कर सर्व स्तरीय सागठनिक चुनाव राज्य कमिटि के अगले निर्देश दिए जाने तक स्थगित रखने को कहा।

कैप्शन : फाइल फोटो शकर चक्रवर्ती और मंत्री देवश्री चौधरी

chat bot
आपका साथी