पूर्ण बहुमत के साथ बंगाल में भाजपा सत्ता पर होगी काबिज : सुवेंदु अधिकारी

संवादसूत्र कालियागंज पश्चिम बंगाल में 6 चरणों के मतदान के बाद भाजपा सत्ता पर काबिज होने के लिए

By JagranEdited By: Publish:Sun, 11 Apr 2021 06:09 PM (IST) Updated:Sun, 11 Apr 2021 08:06 PM (IST)
पूर्ण बहुमत के साथ बंगाल में भाजपा सत्ता पर होगी काबिज : सुवेंदु अधिकारी
पूर्ण बहुमत के साथ बंगाल में भाजपा सत्ता पर होगी काबिज : सुवेंदु अधिकारी

जेएनएन, कालियागंज/जलपाईगुड़ी : पश्चिम बंगाल में 6 चरणों के मतदान के बाद भाजपा सत्ता पर काबिज होने के लिए (जरूरी सीटें) बहुमत प्राप्त कर लेगी। इसमें कोई संदेह नहीं है। पूर्ण बहुमत के साथ बंगाल में भाजपा सरकार बनाएंगी।

उक्त बातें रविवार को कालियागंज विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी सोमेन राय के समर्थन में कालियागंज क्षेत्र अंतर्गत ग्वालपाड़ा इलाका में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने कही।

उन्होंने आगे कहा कि नंदीग्राम में दीदी की पराजय निश्चित मानकर प्रचार के लिए उत्तर दिनाजपुर में आया हूं। वही कालियागंज भाजपा प्रत्याशी सोमेन राय को बाहरी प्रत्याशी मानते हुए स्थानीय कार्यकर्ताओं मैं जो रोष व्याप्त था, उसे अन्यथा करने के लिए सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि विधायक पूरे प्रदेश की जनता के प्रति जिम्मेवार होता है, इसलिए बाहरी अथवा स्थानीय कोई मायने नहीं रखता है। पूरे पश्चिम बंगाल में एकमात्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व को ध्यान में रखते हुए चुनाव चिन्ह कमल फूल पर मतदान करने की अपील होनी चाहिए। दूसरी ओर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एवं पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा साहब ने कालियागंज सीट के लिए सोमेन राय को पार्टी उम्मीदवार के रूप में नामित किया है,इसलिए कालियागंज के विकास को लेकर भाजपा शीर्ष नेतृत्व जिम्मेवार है,आप का एकमात्र कार्य है भाजपा को जीत दिलाना, जिसके लिए तत्परता से जुट जाएं।

इस कार्यक्रम में रायगंज सासद एवं केंद्रीय राज्य मंत्री देवश्री चौधरी, भाजपा प्रत्याशी सोमेन राय,भाजपा जिला सभापति विश्वजीत लाहिरी,पूर्व जिला अध्यक्ष निर्मल दाम,युवा मोर्चा के जिला सभापति गौतम विश्वास,पूर्व नपा अध्यक्ष काíतक पाल,जिला परिषद सदस्य कमल सरकार,नेता भवानीचरण सिंह,राणा प्रताप घोष, दोला मोदक,गोरागो दास,तारनी प्रसाद राय,उत्पल राय,काíतक पाहन समेत दर्जनों नेता उपस्थित थे।

वही दूसरी ओर जलपाईगुड़ी सदर विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी सौजित सिंह के समर्थन में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने बेरूबाड़ी में चुनाव प्रचार किया। इस दिन उन्होंने मुख्यमंत्री व अभिषेक बनर्जी पर जमकर निशाना साधा।

chat bot
आपका साथी