विद्यासागर व अक्षय दत्तो की जयंती पर विज्ञान चेतना कार्यक्रम

संवाद सूत्र कालियागंज पश्चिम बंगाल विज्ञान मंच ने आधुनिक विज्ञान बुद्धिजीवी महिषी ईश्वर चंद्र विद्यासा

By JagranEdited By: Publish:Wed, 22 Jan 2020 07:59 PM (IST) Updated:Thu, 23 Jan 2020 06:18 AM (IST)
विद्यासागर व अक्षय दत्तो की जयंती पर विज्ञान चेतना कार्यक्रम
विद्यासागर व अक्षय दत्तो की जयंती पर विज्ञान चेतना कार्यक्रम

संवाद सूत्र, कालियागंज :

पश्चिम बंगाल विज्ञान मंच ने आधुनिक विज्ञान बुद्धिजीवी महिषी ईश्वर चंद्र विद्यासागर एवं अक्षय कुमार दत्तो की 200 वी जयंती के उपलक्ष्य में राज्यव्यापी विज्ञान सचेतनता कार्यक्रम की शुरुआत की। इसे लेकर अंधविश्वास एवं कुसंस्कार को दूर करने एवं विज्ञान चेतना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विज्ञान मंच 20 जनवरी को मालदा से एक साइकिल रैली निकाली, जो उत्तर दिनाजपुर जिला में प्रवेश कर कालियागंज पहुंची। इसी क्रम में बुधवार को शहर के सुकातो मोड़ पर एक विज्ञान सचेतनता को लेकर कार्यक्त्रम का आयोजन किया गया, उक्त साइकिल रैली में भाग ले रहे 35 युवकों को सम्मानित किया गया। बाल कलाकारों द्वारा विज्ञान सचेतनता को लेकर नाटक की प्रस्तुति की गई, इसके अलावा कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ पीयूष कुमार दास ने विज्ञान सचेतनता के मद्देनजर महत्त्वपूर्ण वक्तव्य रखा।

इस अवसर पर पश्चिम बंग विज्ञान मंच के जिला सचिव आशीत घोष मजूमदार,स्थानीय विज्ञान मंच के सुकातो गुहो,विमल सेन तपन चक्रवर्ती के अलावा कॉलेज के शिक्षक डॉ विपुल मंडल समेत कई शिक्षक के अलावा कई शिक्षावृंद मौजूद थे।

वहीं बताया गया कि उक्त साइकिल रैली हैमताबाद,रायगंज होते हुए दालखोला पहुंचकर रात्रि विश्राम के पश्चात गुरुवार को सिलीगुड़ी के लिए प्रस्थान करेगी,जो 26 जनवरी को सिलीगुड़ी पहुंचेगी। इसी प्रकार दक्षिण बंगाल से साइकिल रैली निकाली गई है,जो कोलकाता तक जाएगी। उक्त साइकिल रैली को लेकर पोस्टर, प्रदर्शनी,भाषण,नाटक एवं सास्कृतिक अनुष्ठान का आयोजन किया जाएगा। कैप्शन : नाटक प्रस्तुत करते कलाकार

chat bot
आपका साथी