अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप

जागरण संवाददाता उत्तर दिनाजपुर एक अज्ञात व्यक्ति का शव सोमवार की सुबह बरामद होने से आसपास क

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Nov 2019 07:59 PM (IST) Updated:Tue, 19 Nov 2019 06:26 AM (IST)
अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप
अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप

जागरण संवाददाता, उत्तर दिनाजपुर : एक अज्ञात व्यक्ति का शव सोमवार की सुबह बरामद होने से आसपास के क्षेत्र में व्यापक में उत्तेजना का माहौल है। यह घटना उत्तर दिनाजपुर जिले के ग्वालपोखर पुलिस थाने के अंतर्गत आने वाले पाटोया गाँव की है। खबर मिलते ही ग्वा पोखर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को बरामद कर इस्लामपुर अनुमंडल अस्पताल में भेजने के अलावा घटना की जाच शुरू कर दी है।

स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, धान की फसल काटने के लिए रास्ते में मजदूरों का एक समूह सुबह-सुबह फुटपाथ से जा रहा था। अचानक अज्ञात युवक का शव पड़ा देखकर लोग अचंभित हो गए। उन्होंने दौड़कर ग्रामीणों को सूचना दी। शव को देखने के लिए लोगों की भीड़ लग गयी लेकिन किसी ने मृत युवक को नहीं पहचान पाया। स्थानीय लोगों का मानना है कि कुछ नशेड़ी युवकों ने उस व्यक्ति की हत्या कर उसे यहा फेंक दिया। स्थानीय निवासियों ने इसकी सूचना थाने की पुलिस को दी है।

कैप्शन : शव को देखने के लिए उमड़ी भीड़

chat bot
आपका साथी