दिनदहाड़े एक लाख की छिनतई

संवाद सूत्र रायगंज रायगंज शहर में दिन दहाड़े एक लाख रुपये की छिनतई की घटना से लोग सकते

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Nov 2019 06:47 PM (IST) Updated:Mon, 18 Nov 2019 06:47 PM (IST)
दिनदहाड़े एक लाख की छिनतई
दिनदहाड़े एक लाख की छिनतई

संवाद सूत्र, रायगंज : रायगंज शहर में दिन दहाड़े एक लाख रुपये की छिनतई की घटना से लोग सकते में है। रायगंज थाना पुलिस शहर की नाकेबंदी कर बदमाशों को को पकड़ने की कोशिश कर रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार रायगंज के शिल्पी नगर निवासी सुशात मंडल गृह निर्माण बाबत बैंक से एक लाख रुपया निकाल कर घर की ओर जा रहे थे। लेकिन किसी काम के लिए वह ज्योंही लाईन बाजार के पास रुके कि अचानक मोटर बाइक पर सवार दो युवक उनका बैग लपक कर चंपत हो गए। रुपये छिनतई होते ही सुशात रोने बिलखने लगे।उनकी आर्त क्रंदन सुन लोगों का आक्रोश भड़क उठा। रायगंज शहर में इस प्रकार की घटना आम हो गई है। लेकिन पुलिस निठल्ले की तरह हाथ पर हाथ धरे बैठी है। कहा जाता है कि सुशात एक गैरेज में काम कर बड़ी मुश्किल से घर बनाने के लिए रुपये जमा किये था जो एक ही पल में हाथ से निकल गया। खबर मिलते ही पुलिस हरकत में आई और तलाश में जुट गई।

कैप्शन : जमा-पूंजी लूटने के बाद रोते बिलखते सुशात मंडल

chat bot
आपका साथी