भाजपा युवा नेता हत्याकांड के विरोध में उत्तर दिनाजपुर में आज हड़ताल

-भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने तृणमूल पर लगाया आरोप आंदोलन की दी चेतावनी -भाजपा के युवा संगठन के

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Oct 2021 07:08 PM (IST) Updated:Mon, 18 Oct 2021 07:08 PM (IST)
भाजपा युवा नेता हत्याकांड के विरोध में उत्तर दिनाजपुर में आज हड़ताल
भाजपा युवा नेता हत्याकांड के विरोध में उत्तर दिनाजपुर में आज हड़ताल

-भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने तृणमूल पर लगाया आरोप, आंदोलन की दी चेतावनी

-भाजपा के युवा संगठन के जिला कमेटी के उपाध्यक्ष थे मिथुन घोष

्रसंवाद सूत्र,रायगंज:भाजपा युवा नेता हत्याकाड के विरोध में मंगलवार 8 घटा उत्तर दिनाजपुर जिला बंद का आह्वान किया गया। इस मामले में जिला पुलिस के क्राइम ब्राच ने एक संदिग्ध आरोपी को गिरफ्तार किया। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। घटना के निशाने पर तृणमूल के गुंडावाहिनी को लिया जा रहा है, लेकिन तृणमूल नेतृत्व इसे सिरे से नकार रहे हैं। मृतक का नाम मिथुन घोष (32) है, जो ईटाहार प्रखंड के दुर्गापुर अंचल के राजग्राम का रहनेवाला और भाजपा युवा संगठन के जिला कमिटि के उपाध्यक्ष थे। बताया जाता है कि रविवार रात के दस बजे के करीब मृतक मोटरबाइक पर सवार होकर रायगंज से अपने घर की ओर जा रहा था। घर से कुछ ही दूरी पर अचानक कुछ लोगों ने उस पर गोलीबारी की। स्थानीय लोगों ने गंभीर हालत में उसे रायगंज मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले गया जहाँ कर्तव्यरत चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के पिता ने शतू घोष ने बताया कि तृणमूल से घनिष्ठ ताल्लुकात रखने वाले काशिम अली, सुकुमार घोष और संतोष महतो ने राजनीतिक कुत्सितता के कारण सुनियोजित तरीके से इस हत्याकाड को अंजाम दिया है। इसको लेकर रायगंज थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। रायगंज थाना पुलिस शव का पोस्टमार्टम करवाकर वैधानिक कार्रवाई शुरू की। रायगंज जिला पुलिस के अपराध दमन शाखा के अधिकारियों ने सोमवार सवेरे इस काड के आरोपित संतोष महतो को गिरफ्तार कर लिया। रायगंज जिला पुलिस अधीक्षक मो. साना अख्तर ने कहा कि घटना का अनुसंधान जारी है, एक को गिरफ्तार किया गया है और अन्य की तलाश की जा रही है। भाजपा जिलाध्यक्ष वासुदेव सरकार ने कहा कि भाजपा के प्रभाव को कम करने के लिए तृणमूल आश्रित गुंडे ने हत्या को अंजाम दिया है। लेकिन तृणमूल नेतृत्वों को समझ लेना चाहिए कि भाजपा डरने वाली नहीं बल्कि लड़ने वाली पार्टी है और इस प्रकार की घटना भाजपा कर्मियों को पूरी हिम्मत देती है। तृणमूल जिलाध्यक्ष कन्हैयालाल अग्रवाल ने इस घटना से तृणमूल का कोई सूत्र नहीं होने का दावा करते हुए जांच में सच्चाई उजागर होने की बात कही है। वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुकान्त मजूमदार ने इस घटना की तीव्र भ्रत्सना करते हुए जोरदार आदोलन की चेतावनी दी है। उन्होंने इस घटना की निष्पक्ष जाँच कराने और दोषियों को उचित दण्ड दिलाने की माग की है।

कैप्शन : मृतक मिथुन घोष की फाइल फोटो

chat bot
आपका साथी