विभाजन की राजनीति कर रही तृणमूल व भाजपा

जासं पुरुलिया पश्चिम बंगाल से तृणमूल कांग्रेस की सरकार को हटाना व भाजपा को पराजित करना स

By JagranEdited By: Publish:Sun, 06 Dec 2020 03:00 AM (IST) Updated:Sun, 06 Dec 2020 03:00 AM (IST)
विभाजन की राजनीति कर रही तृणमूल व भाजपा
विभाजन की राजनीति कर रही तृणमूल व भाजपा

जासं, पुरुलिया : पश्चिम बंगाल से तृणमूल कांग्रेस की सरकार को हटाना व भाजपा को पराजित करना समय की मांग है। दोनों पार्टी विभाजन की राजनीति कर रही है। तृणमूल कांग्रेस बंगाली और गैर बंगाली को विभाजित कर रही है और भाजपा जातिवाद की राजनीति कर रही है। यह बात शनिवार को जिले के जायपुर प्रखंड क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करते हुए पश्चिम बंगाल प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष सह सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कही। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पदयात्रा भी की।

जनसभा को संबोधित करते हुए सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि पश्चिम बंगाल का विकास सिर्फ कांग्रेस पार्टी ही कर सकती है। कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने देश को खाद्य उत्पादन में स्वनिर्भर बनाया था। कांग्रेस किसान हितों के लिए हमेशा पहल की है, लेकिन मौजूदा केंद्रीय सरकार काला कानून बनाकर बता दिया है कि वह किसान विरोधी है। उन्होंने सूबे की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि दीदी को आगामी चुनाव में अपनी स्थिति का भान हो गया है तभी वे एक के बाद एक योजनाओं की घोषणा करने में जुटी है। कहा कि जिसने अपने कार्यकाल में कोई काम नहीं किया अब वह काम की दावेदारी कर रही है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे।

डंपर की चपेट आई बाइक, तीन युवक घायल

जासं, पुरुलिया : जिले के बोरो जासं, पुरुलिया : जिले के नितुड़िया थानाक्षेत्र के पुरुलिया-बराकर राज्य मार्ग पर शनिवार को मेकातोला रेल गेट के पास एक डंपर की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गयी। युवक की पहचान रंगडीह गांव निवासी परिमल पाल (32) के रूप में हुई है। इधर मानबाजार-बड़ाबाजार मार्ग पर चौकान गांव के समीप डंपर के चपेट में आने से बाइकसवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। सभी को बारी प्रखंड प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। जहां एक की हालत गंभीर है।

chat bot
आपका साथी