झालदा में लूट की योजना बनाते सात गिरफ्तार

जासं पुरुलिया पुरुलिया जिलांतर्गत झालदा थाना क्षेत्र के जारगो हाई स्कूल के समीप जंगल में आप

By JagranEdited By: Publish:Fri, 14 Aug 2020 12:35 AM (IST) Updated:Fri, 14 Aug 2020 06:20 AM (IST)
झालदा में लूट की योजना बनाते सात गिरफ्तार
झालदा में लूट की योजना बनाते सात गिरफ्तार

जासं, पुरुलिया : पुरुलिया जिलांतर्गत झालदा थाना क्षेत्र के जारगो हाई स्कूल के समीप जंगल में आपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बनाते सात लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस बात की जानकारी देते हुए एसडीपीओ सुमंत कविराज ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों में योद्धा सिंह मुंडा, मुकेश महतो, गणेश कुइरी, महेंद्र महतो, नागेश्वर महतो, नरेश महतो व तरणी महतो शामिल हैं। सभी झालदा थाना क्षेत्र के जारगो के रहने वाले हैं। इनके पास से भुजाली, रॉड, रस्सी समेत पारंपरिक हथियार बरामद किया गया है। पुलिस का कहना है कि सभी बाघमुंडी-झालदा मुख्य मार्ग पर वाहन लूट की योजना बना रहे थे। इसी बीच पुलिस ने छापेमारी कर सभी को दबोच लिया। सभी को पुरुलिया जिला अदालत में हाजिर किया गया। जहां से सभी को 14 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

chat bot
आपका साथी