मालदा में नाबालिग आदिवासी लड़की के साथ गलत कार्य, एक आरोपित गिरफ्तार

मालदा जिले के गाजोल थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग आदिवासी लड़की को दो युवकों ने जबरन उठाकर धान के खेत में ले जाकर गलत कार्य किया। इनमें से एक आरोपित गिरफ्तार कर लिया गया है।

By Rajesh PatelEdited By: Publish:Wed, 21 Nov 2018 06:16 PM (IST) Updated:Wed, 21 Nov 2018 06:16 PM (IST)
मालदा में नाबालिग आदिवासी लड़की के साथ गलत कार्य, एक आरोपित गिरफ्तार
मालदा में नाबालिग आदिवासी लड़की के साथ गलत कार्य, एक आरोपित गिरफ्तार
मालदा [संवादसूत्र]। मालदा जिले के गाजोल थाना क्षेत्र में मंलगवार की रात एक आदिवासी नाबालिग लड़की को उठा ले जाकर उसके साथ दो लोगों ने गलत कार्य किया गया। इस मामले में गाजोल थाना की पुलिस ने दिलीप सोरेन नामक एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। दूसरा आरोपित फरार है।
पीडि़ता की मां ने बताया कि मंगलवार की रात बेटी घर के सामने अकेली खड़ी थी। उस समय स्थानीय दिलीप सोरेन व अर्जुन हांसदा नामक दो युवक उसे उठा ले गए। गांव से थोड़ी दूर एक धान खेत में ले जाकर उसके साथ गलत कार्य किया। इसके बाद लड़की को वहीं छोड़ कर दोनों युवक भाग गए।
रात में खोजने पर बेटी वहीं खेत में मिली। मंगलवार की रात में ही उन्होंने गाजोल थाना में दिलीप सोरेन व अर्जुन हांसदा के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई। बुधवार की सुबह पुलिस ने दिलीप को गिरफ्तार कर लिया, जबकि अर्जुन अभी फरार है।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पीड़िता को शारीरिक जांच के लिए उसे मालदा मेडिकल कॉलेज व हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। घटना के दूसरे आरोपित की तलाश की जा रही है।  
chat bot
आपका साथी