नदी में छलांग लगाकर महिला ने की आत्महत्या

संवाद सूत्रमालदा पारिवारिक कलह से तंग आकर गुरुवार को एक महिला ने महानंदा नदी में छल

By JagranEdited By: Publish:Thu, 23 Sep 2021 08:51 PM (IST) Updated:Thu, 23 Sep 2021 08:51 PM (IST)
नदी में छलांग लगाकर महिला ने की आत्महत्या
नदी में छलांग लगाकर महिला ने की आत्महत्या

संवाद सूत्र,मालदा: पारिवारिक कलह से तंग आकर गुरुवार को एक महिला ने महानंदा नदी में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। यह हादसा मालदा जिला के इंगलिशबाजार थाना के महानंदा नदी के गोसाईघाट इलाके की है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। मृतका का नाम निलोफर यास्मिन(38) बताया गया है। वह इंगलिश बाजार थाना के महलदार पाड़ा इलाके की रहने वाली थी। निलोफर के दो बच्चे है। स्थानीय लोगों ने बताया कि पति-पत्‍‌नी में अक्सर झगड़ा होता था। गुस्से में आकर निलोफर ने शहर से गोसाईहाट के पास महानंदा नदी में छलांग लगा दी। बाद में उसके परिवारवालों ने उसे खोजना शुरू किया। पुलिस ने गोताखोर व आपदा प्रबंधन की टीम की सहायता से खोज शुरू की। शहर के बालुरचार इलाके से उसका शव नदी में तैरते हुए बरामद हुआ। परिवार की सदस्या अलमा बीबी ने बताया कि निलोफर पिछले कुछ दिनों से मानसिक रूप से अस्वस्थ्य थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पूरे घटना की जांच शुरू कर दी है। :::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::

अनियंत्रित बस गड्ढे में गिरी, छह की मौत संवाद सूत्र,रायगंज: अनियंत्रित होकर बस गड्ढे में गिर गयी। इसके कारण छह लोगों की मौत और 50 लोग घायल होने की खबर सामने आया है। यह दुर्घटना बुधवार रात को ग्यारह बजे के करीब रायगंज के रुपाहार के पास एन एच 34 पर घटी। बताया जाता है कि बस में सवार सभी प्रवासी श्रमिक थे जो झारखंड से दिल्ली और गुड़गाव की ओर जा रहे थे। रात में ही रायगंज थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर दमकल कíमयों की मदद से बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को रायगंज मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। जिन तीन लोगों की शिनाख्त हुई उनके नाम हैं टोडा मुर्मू (21), लखीराम कर्मकार (26), मानस टुरी (23) है ये सभी झारखंड के विभिन्न इलाके के रहनेवाले हैं। ईटाहार विधायक मोशरर्फ हुसैन ने बताया कि यह बस प्रवासी श्रमिकों को लेकर गुड़गाव की ओर जा रही थी, जो अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गई। इसमें निर्माणकार्य से जुड़े मजदूर अधिक थे। एन एच की बदहाली के कारण यह दुर्घटना हुई है। इस दुर्घटना में और भी लोगों के मरने की संभावना है। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।

chat bot
आपका साथी