राष्ट्रीय पोषण माह पर बच्चों को पौष्टिक आहार खिलाया

संवाद सूत्रमालदाकेंद्रीय विद्यालय मालदा की ओर से शुक्रवार को राष्ट्रीय पोषण माह का आयोजन किया

By JagranEdited By: Publish:Fri, 24 Sep 2021 05:19 PM (IST) Updated:Fri, 24 Sep 2021 05:19 PM (IST)
राष्ट्रीय पोषण माह पर बच्चों को पौष्टिक आहार खिलाया
राष्ट्रीय पोषण माह पर बच्चों को पौष्टिक आहार खिलाया

संवाद सूत्र,मालदा:केंद्रीय विद्यालय मालदा की ओर से शुक्रवार को राष्ट्रीय पोषण माह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के आस-पास रहने वाले वंचित बच्चों को पौष्टिक आहार खिलाया गया। केंद्रीय विद्यालय संस्थान के क्षेत्रीय कार्यालय कोलकाता की उपायुक्त सुश्री चन्दना मण्डल, सहायक आयुक्त सीहरन बोस एवं पी. सी. महापात्रा के आदेशानुसार विद्यालय प्राचार्या (प्रभारी)अन्नू कुमारी के नेतृत्व में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भारत सरकार के इस कार्यक्रम द्वारा वंचित तबके के बच्चों को पोषक आहार उपलब्ध कराना,एक सकारात्मक पहल है, जो समाज में निम्नतम स्तर तक पौष्टिक आहार, स्वच्छता एवं उसके महत्व के प्रति लोगों में जागरूकता का प्रसार करना है।

पोषक माह प्रतिवर्ष सितम्बर महीने में मनाया जाता है। यह महीना मानव के शारीरिक विकास के लिए अतिआवश्यक है। भारत में ऐसे बच्चों की संख्या बहुत है, जिन्हें पर्याप्त मात्रा में पौष्टिक आहार प्राप्त नहीं हो पाता। इस प्रकार के कार्यक्रमों के माध्यम से समाज के कुपोषित एवं अतिकुपोषित बच्चों के प्रति सामाजिक धारणा में बलदाव लाने का यह क्रातिकारी प्रयास सिद्ध हो सकता है। भारत का उद्देश्य 2022 तक कुपोषण मुक्त भारत बनाना।

विद्यालय प्राचार्या (प्रभारी)अन्नू कुमारी ने कहा कि समाज के सभी लोगों को इस प्रकार के उत्तम कार्य के लिए आगे आना चाहिए। इस प्रकार की छोटी-छोटी पहल से समाज के बड़े बदलाव की संभावना विकसित की जा सकती है। प्राचार्या ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विद्यालय के शिक्षकगण और शिक्षकेतर कर्मचरियों का आभार व्यक्त किया। बच्चों को पौष्टिक आहार के महत्व के बारे में बताया गया।

कैप्शन : कुपोषण के शिकार बच्चों को पौष्टिक आहार खिलाते विद्यालय के शिक्षक

chat bot
आपका साथी