दोषी को गिरफ्तार करने की मांग को ले भाजपा महिला मोर्चा का प्रदर्शन

- पड़ोसी पर लगा नाबालिगा का अपहरण कर जानलेवा हमला करने का आरोप संवादसूत्र मालदा नाबालि

By JagranEdited By: Publish:Thu, 04 Mar 2021 06:51 PM (IST) Updated:Thu, 04 Mar 2021 06:51 PM (IST)
दोषी को गिरफ्तार करने की मांग को ले भाजपा महिला मोर्चा का प्रदर्शन
दोषी को गिरफ्तार करने की मांग को ले भाजपा महिला मोर्चा का प्रदर्शन

- पड़ोसी पर लगा नाबालिगा का अपहरण कर जानलेवा हमला करने का आरोप

संवादसूत्र, मालदा : नाबालिगा का अपहरण कर जानलेवा हमला करने के आरोप में पड़ोसी को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर गुरूवार को मालदा जिला भाजपा महिला मोर्चा के सदस्यों ने इंग्लिशबाजार थाना का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया। कुछ दिन पहले ही इस घटना को लेकर शहर के मुख्य मार्ग पोस्टआफिस मोड़ इलाके में आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेक परिवारवाले धरना पर बैठे थे। यह घटना इंग्लिशबाजार शहर के 28 नंबर वार्ड के घोड़ापीर इलाके में घटी।

पारिवारिक सूत्रों के अनुसार गत 8 फरवरी से 17 वर्षीय नाबालिगा लापता है। आरोप है कि इलाके के एक पड़ोसी युवक सुलतान शेख नाबालिगा का अपहरण कर उसे लेकर फरार हो गया था। कुछ दिन बीत जाने के बाद कोई सूचना न मिलने पर परिवार के सदस्य शिकायत करने के लिए इंग्लिशबाजार थाना पहुंचे। लेकिन पुलिस की ओर से इस पर कोई पहल नहीं किया गया। इतने दिनों तक पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई न किए जाने पर पर भाजपा महिला मोर्चा के सदस्यों ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए इंग्लिशबाजार थाना में जाकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व जिला भाजपा महिला मोर्चा की सभानेत्री सुतपा मुखर्जी ने किया। विरोध प्रदर्शन में नाबालिगा के परिवार के लोग भी उपस्थित थे।

जिला भाजपा महिला मोर्चा की सभानेत्री सुतोपी मुखर्जी ने कहा कि इतने दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई। पुलिस इस मामले को गंभीरता पूर्वक नहीं ले रही है। जल्द से जल्द आरोपी को गिरफ्तार किया जाए, जो आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

chat bot
आपका साथी