महिला ग्राम पंचायत सदस्य को अपहरण का आरोप, चार गिरफ्तार

कैचवर्ड : अपराध -बहिष्कृत भाजपा नेता के खिलाफ मामला दर्ज -पंचायत सदस्य तृणमूल में आने चाहते है,

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Nov 2021 08:16 PM (IST) Updated:Sat, 04 Dec 2021 09:30 PM (IST)
महिला ग्राम पंचायत सदस्य को अपहरण का आरोप, चार गिरफ्तार
महिला ग्राम पंचायत सदस्य को अपहरण का आरोप, चार गिरफ्तार

कैचवर्ड : अपराध

-बहिष्कृत भाजपा नेता के खिलाफ मामला दर्ज

-पंचायत सदस्य तृणमूल में आने चाहते है, इसलिए भाजपा अपहरण कर रही है : सुदर्शन हलदार

-साहापुर ग्राम पंचायत की भाजपा सदस्या पूजा मंडल घोष का अपहरण

संवाद सूत्र,मालदा: भाजपा की महिला ग्राम पंचायत सदस्या पूजा मंडल घोष का अपहरण करने का मामला सामने आया है। आरोप भाजपा के बहिष्कृत नेता निमाई मंडल पर लगा है। पुलिस ने इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया। यह मामला मालदा थाना के साहापुर ग्राम पंचायत के छातियान मोड़ इलाके की है। मालदा थाना पुलिस ने बताया कि पंचायत सदस्या को उद्धार करने के दौरान निताई मंडल ने काफी बाधा दिया था। इस मामले को लेकर इलाके में काफी उत्तेजना का माहौल है।

साहापुर ग्राम पंचायत के भाजपा सदस्या पूजा मंडल घोष ने बताया कि मेरा ससुराल साहापुर के नागेश्वर इलाके में है। दो दिन पहले यानी गुरुवार को अपने पिता के घर छातियान मोड़ इलाके में घूमने गयी थी। गुरुवार रात को ससुराल लौटने के दौरान भाजपा नेता निताई मंडल और चार लोगों ने मिलकर घेराव किया। मुझे अपहरण करने का प्रयास किया। मेरे पति राहुल घोष के साथ मारपीट की। हमने फौरन पुलिस को इस विषय में सूचित किया। पुलिस जब हमें अपहरणकर्ताओं से बचाने आयी, तो पुलिस को भी बाधा दिया गया। बाद में थाना के आईसी हिरक दास को घटनास्थल पर आना पड़ा। पुलिसकर्मियों के साथ भी धक्कामुक्की की गयी। पूजा मंडल घोष को सुरक्षा के तहत थाना लाया गया। आरोपित निताई मंडल के खिलाफ पुरातन मालदा थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी।

इस संबंध में भाजपा के उपाध्यक्ष तापस गुप्त ने बताया कि निताई मंडल को पार्टी ने बाहर निकाल दिया है। साहापुर में भाजपा का कब्जा है। इसलिए तृणमूल भाजपा के बोर्ड को प्रलोभन व भय दिखाकर तोड़ना चाहती है।

इस संबंध में जिला तृणमूल युवा कांग्रेस के महासचिव सुदर्शन हलदार ने बताया साहापुर ग्राम पंचायत के बहुत से सदस्य तृणमूल में शामिल होने की इच्छा जाहिर की है। भाजपा के कुछ कार्यकर्ताओं ने उन सदस्यों को भय दिखाकर अपहरण का प्रयास किया। पंचायत सदस्या के उद्धार के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर हमला किया। मालदा थाना पुलिस ने बताया कि हम पूरे मामले की जांच कर रहें है।

कैप्शन : पुलिस हिरासत में आरोपित

chat bot
आपका साथी