तृणमूल-भाजपा के बीच संघर्ष में पुलिस ने भाजपा कर्मी को किया गिरफ्तार

संवादसूत्र मालदा जिले के कांजिग्राम ग्राम पंचायत में तृणमूल व भाजपा के बीच संघर्ष की घटना म

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Nov 2019 06:30 PM (IST) Updated:Fri, 22 Nov 2019 06:16 AM (IST)
तृणमूल-भाजपा के बीच संघर्ष में पुलिस ने भाजपा कर्मी को किया गिरफ्तार
तृणमूल-भाजपा के बीच संघर्ष में पुलिस ने भाजपा कर्मी को किया गिरफ्तार

संवादसूत्र, मालदा : जिले के कांजिग्राम ग्राम पंचायत में तृणमूल व भाजपा के बीच संघर्ष की घटना में शामिल भाजपा कर्मी प्रदीप मंडल को इंग्लिशबाजार थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया। वही इस मामले में भाजपा का आरोप है कि उनके पंचायत सदस्य के पति प्रदीप मंडल को झुठे मामले में फंसाया गया है।

मालूम हो कि दो दिन पहले ग्राम पंचायत के कामकाज में गड़बड़ी को लेकर जिले के काजिग्राम ग्राम पंचायत के भाजपा के विरोधी दल नेत्री सहित भाजपा कर्मी व भाजपा ग्राम पंचायत के सदस्य के साथ मारपीट करने का आरोप उसी ग्राम पंचायत के तृणमूल प्रधान व उप प्रधान पर लगा। इसके बाद दोनों पक्षों की ओर से थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। वही इस घटना में भाजपा विरोधी दलनेत्री नमिता मंडल सहित कई लोग घायल हो गए। इधर भाजपा का आरोप है कि इस मामले में किसी प्रकार की छानबीन किए बिना ही तृणमूल कांग्रेस की शिकायत पर भाजपा कर्मी को गिरफ्तार किया गया है।

इधर भाजपा के जिलाध्यक्ष गोविंद चंद्र मंडल ने प्रशासन की भूमिका की कड़ी निंदा की है। इंग्लिशबाजार के तृणमूल कांग्रेस के विधायक निहार रंजन घोष ने बताया कि भाजपा बाहर के लोगों को लाकर यहां के पार्टी कार्यालय पर हमला करवा रही है। इसको लेकर थाना में शिकायत दर्ज कराई गई है।

chat bot
आपका साथी