कृषि कानून के विरोध में आहूत बंद का उत्तर बंगाल में दिखा जोरदार असर

कैचवर्ड भारत बंद -रतुआ में 11 बंद समर्थक गिरफ्तार - जबरन टोटो-ऑटो व प्राइवेट बस का परिचा

By JagranEdited By: Publish:Mon, 27 Sep 2021 04:45 PM (IST) Updated:Mon, 27 Sep 2021 04:45 PM (IST)
कृषि कानून के विरोध में आहूत बंद का उत्तर बंगाल में दिखा जोरदार असर
कृषि कानून के विरोध में आहूत बंद का उत्तर बंगाल में दिखा जोरदार असर

कैचवर्ड : भारत बंद

-रतुआ में 11 बंद समर्थक गिरफ्तार

- जबरन टोटो-ऑटो व प्राइवेट बस का परिचालन रोका गया, यात्रियों को हुई परेशानी

-मालदा कृषि कानून के विरोध में टायर जलाकर बंद समर्थकों ने किया प्रदर्शन

जागरण टीमा,मालदा /कालियागंज :नए कृषि कानूनों के खिलाफ सयुंक्त किसान मोर्चा की ओर से सोमवार को देशव्यापी हड़ताल का कालियागंज में व्यापक असर देखा गया।

पूजा का बाजार होने के बावजूद शहर की सभी दुकानों के अलावा समस्त प्राइवेट प्रतिष्ठान,कल-कारखाने समेत बैंके भी बंद देखी गई। दूसरी ओर सरकारी कार्यालय खुले थे, हालाकि लोगों की उपस्थिति काफी कम थी। सड़के वीरान पड़ी थी। सिर्फ इक्क- दुक्की राज्य परिवहन की बसों को छोड़कर प्राइवेट बस, जीप, ट्रक आदि वाहनों का परिचालन ठप था।

वहीं बंद समर्थन को लेकर बामफ्रंट सदस्यो ने शहर के सुकातो मोड़ से रैली निकाल कर नए कृषि कानून के विरुद्ध जमकर नारेबाजी करते नगर भ्रमण के पश्चात महेंद्रगंज मैदान परिसर में पहुंचकर रैली का समापन किया। उक्त रैली में बामफ्रंट के वरिष्ठ नेता भारतेंदु चौधरी, मनोरंजन पटवारी, सुदीप चंद, संतोष घोष, पुल्लक कुंडू, रज्जाक अली, द्विगेन राय, आयन दत्तो, सुजय मोदक, कल्याण राय, मजुरूदीन अहमद समेत काफी संख्या बामफ्रंट कार्यकर्ता मौजूद थे। कुल मिलाकर कालियागंज में बंद शातिपूर्ण सफल रहा।

मालदा में वाम व कांग्रेस मजदूर संगठनों व कार्यकर्ताओं ने बंद के समर्थन में सुबह से पिकेटिंग शुरू की। टायर जलकार प्रदर्शन किया। शहर के पोस्ट ऑफिस मोड़ पर कृषि कानून के विरोध में सभा की। मालदा के चांचल में जबरन वाहनों का परिचालन रोका गया। विभिन्न जगहों पर टोटो-ऑटो को जबरन रोका गया। संयुक्त कृषि मोर्चा की ओर से आहूत बंद का भारत के विभिन्न राज्यों की तरह पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में भी असर देखा गया। बंद सुबह छह बजे से शाम चार बजे तक बुलाया गया था। मालदा के गाजोल व माणिकचक में बंद समर्थकों ने टायर जलाकर प्रदर्शन किया।

कैप्शन : मालदा के माणिकचक में टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन करते बंद समर्थक

chat bot
आपका साथी