10 छात्राएं नहीं भर पायी माध्यमिक फार्म, किया प्रदर्शन

कैप्शन : आंदोलन -आह्लामणि ग‌र्ल्स हाईस्कूल में 2022 के माध्यमिक परीक्षा के लिए 255 छात्राओं ने किय

By JagranEdited By: Publish:Thu, 30 Sep 2021 05:27 PM (IST) Updated:Thu, 30 Sep 2021 05:27 PM (IST)
10 छात्राएं नहीं भर पायी माध्यमिक फार्म, किया प्रदर्शन
10 छात्राएं नहीं भर पायी माध्यमिक फार्म, किया प्रदर्शन

कैप्शन : आंदोलन

-आह्लामणि ग‌र्ल्स हाईस्कूल में 2022 के माध्यमिक परीक्षा के लिए 255 छात्राओं ने किया रजिस्ट्रेशन

-विद्यालय प्रशासन ने 10 छात्रों के रजिस्ट्रेशन नहीं होने के विषय में शिक्षा विभाग को किया सूचित

-हमने रजिस्ट्रेशन फार्म भरा था, लेकिन सूची में हमारा नाम नहीं : आंदोलनकारी छात्रा

संवाद सूत्र, मालदा: पश्चिम बंग माध्यमिक परीक्षा 2022 के लिए 10 छात्राओं को नाम रजिस्ट्रेशन नहीं हो पाया। इसके कारण वह माध्यमिक परीक्षा नहीं दे पाएंगी। इससे पेरशान छात्राओं ने गुरुवार सुबह से अपने विद्यालय आह्लादमणि ग‌र्ल्स हाईस्कूल के प्रांगण में बैनर लेकर प्रदर्शन किया। इस संबंध में विद्यालय प्रशासन का कहना है कि 255 छात्राओं ने इस बार माध्यमिक का फार्म भरा। जो छात्राएं प्रदर्शन कर रही है, उन्हें कई बार फार्म भरने के लिए कहा गया, लेकिन वें फार्म भरने के लिए स्कूल नहीं आयी। अभी अंतिम समय में स्कूल को कोस रही है। इसके बावजूद हमने इस विषय में शिक्षा विभाग को सूचित किया है। गौरतलब है कि कोरोना के कारण अभी तक स्कूल नहीं खुल पाया है। अभी भी ऑन लाइन क्लास हो रहा है। विद्यालय प्रशासन की ओर से फार्म भरने के लिए मोबाइल के जरिए मैसेज किया गया था। छात्रों का नाम माध्यमिक परीक्षा के लिए पंजीकृत नहीं हो पाया। इसके लिए विद्यालय जिम्मेदार नहीं है।

दूसरी ओर आंदोलनकारी छात्राओं का कहना है कि हमने रजिस्ट्रेशन फार्म भरा था। इसके बाद भी सूची में हमारा नाम नहीं है। इसके लिए विद्यालय प्रशासन ही जिम्मेदार है। अभी हमें कोलकाता जाकर शिक्षा विभाग से बात करने के लिए कहा जा रहा है। यह सब हमसे नहीं होगा। छात्रा आरिफा परवीन ने बताया कि मैंने खुद अपना फार्म भरा था। लेकिन मेरा नाम भी नहीं आया।

विद्यालय की प्रधानाध्यापिका डॉ. अनुराधा चट्टोपाध्याय ने बताया कि दस छात्राएं जो कुछ बोल रही है, वह सब झूठ है। केवल तीन छात्राओं ने फार्म नहीं भरा। फिर भी हम शिक्षा विभाग से संपर्क कर रहें है। हम नहीं चाहते कि किसी छात्रा का भविष्य खराब है।

कैप्शन : प्रदर्शन करती हुए छात्राएं

chat bot
आपका साथी