कोलकाता के नदिया में ब्लैकमेल कर लगातार एक महीने से दुष्कर्म कर रहा युवक गिरफ्तार

आरोप है कि बाथरुम में वस्त्रहीन स्नान कर रही महिला का वीडियो उसने अपने मोबाइल फोन से बना लिया था एक दिन वीडियो दिखाकर महिला को धमकी दी कि उसकी बात नहीं मानने पर इंटरनेट मीडिया पर वीडियो को वायरल कर देगा।

By Priti JhaEdited By: Publish:Wed, 04 Aug 2021 09:49 AM (IST) Updated:Wed, 04 Aug 2021 09:49 AM (IST)
कोलकाता के नदिया में ब्लैकमेल कर लगातार एक महीने से दुष्कर्म कर रहा युवक गिरफ्तार
ब्लैकमेल कर लगातार एक महीने से दुष्कर्म कर रहा युवक गिरफ्तार

राज्य ब्यूरो, कोलकाता। अश्लील वीडियो के बल पर महिला को ब्लैकमेल कर लगातार एक माह से दुष्कर्म कर रहे युवक को गिरफ्तार कर पुलिस ने नवद्वीप कोर्ट में पेश किया, अदालत ने उसे 14 दिनों के लिए जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार नवद्वीप थाना अंतर्गत चारीचरा बाजार लेन का निवासी शंभू नंदी अपने ही अंचल की महिला के साथ वह कुकृत्य कर रहा था, आरोप है कि बाथरुम में वस्त्रहीन स्नान कर रही महिला का वीडियो उसने अपने मोबाइल फोन से बना लिया था, एक दिन वीडियो दिखाकर महिला को धमकी दी कि उसकी बात नहीं मानने पर इंटरनेट मीडिया पर वीडियो को वायरल कर देगा।

डर कर महिला ने उसका कुप्रस्ताव स्वीकार कर लिया, जिसके बाद से इच्छा के विरुद्ध बलपूर्वक शारीरिक संबंध बनाने का सिलसिला चल निकला। पहले घर में फिर इच्छीत जगह पर महिला को बुलाकर बलपूर्वक अपनी मंशा पूरी करता था। महिला का आरोप है कि हाल ही में शंभू ने कुछ ऐसा प्रस्ताव रखा था, जो उसे कतई स्वीकार नहीं था, अपनी बात मनवाने के लिए वह लगातार दबाव बनाये जा रहा था, दबाव असहनीय होने पर उसने पति को सारी बात बताई। इसके बाद वह थाना पहुंचा। पति शंभू के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

पड़ोसी के दुष्कर्म का शिकार आठवीं की छात्रा हुई गर्भवती

पढ़ाई में मदद करने के बहाने से पड़ोसी के हवस का शिकार हुई आठवीं की छात्रा गर्भवती हो गई। इस घटना को लेकर के इलाके में तनाव देखा गया। आरोपी को इलाके के लोगों के गुस्से का शिकार होना पड़ा। लोगों को जैसे ही इसकी जानकारी मिली वैसे ही आरोपी को खम्बें से बांधकर पीटना शुरू कर दिया। पुलिस ने मौके पर जाकर लोगों के गुस्से से आरोपित को बचाया और थाने ले गई।

सूत्रों के अनुसार बारूईपुर थाना कल्याणपुर पंचायत के कुंद्राली इलाके में यह घटना घटी ।आरोप है कि युवक कक्षा आठवीं में पढ़ने वाली छात्रा को लगातार अपनी हवस का शिकार बनाता रहा।‌ डर से वह किसी को कुछ बता नहीं सकी। उसके गर्भवती होने पर मामला सामने आया है। बारुइपुर थाना की पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित का नाम बबलू टाली है। पेशे से गाड़ी चालक है । लोगों ने उसे बांध कर पीटा। बाद में पुलिस उसे गिरफ्तार कर ले गई। मामले की जांच की जा रही है। 

chat bot
आपका साथी