तिलजला थाना इलाके में अवैध संबंधों के शक में पत्नी को गोली मारी, बाल-बाल बची, आरोपित गिरफ्तार, हथियार जब्त

गनीमत यह थी कि गोली महिला को छूकर निकल गई व उसने भागकर अपनी जान बचाई। आरोपित पति का नाम वाहिद अली बताया जा रहा है। पत्नी ने पति के खिलाफ तिलजला थाने में मामला दर्ज कराया है। आरोपित को तिलजला थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

By Vijay KumarEdited By: Publish:Fri, 30 Oct 2020 05:07 PM (IST) Updated:Fri, 30 Oct 2020 05:07 PM (IST)
तिलजला थाना इलाके में अवैध संबंधों के शक में पत्नी को गोली मारी, बाल-बाल बची, आरोपित गिरफ्तार, हथियार जब्त
आरोपित के घर से पुलिस ने हथियार जब्त कर लिया है।

राज्य ब्यूरो, कोलकाता : अवैध संबंधों के शक के कारण कोलकाता के तिलजला में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को गोली मार दी। गनीमत यह थी कि गोली महिला को छूकर निकल गई व उसने भागकर अपनी जान बचाई। आरोपित पति का नाम वाहिद अली बताया जा रहा है। पत्नी ने पति के खिलाफ तिलजला थाने में मामला दर्ज कराया है। आरोपित को तिलजला थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित के घर से पुलिस ने हथियार जब्त कर लिया है। 

बुधवार को भी काम पर गई थी

पुलिस सूत्रों ने बताया कि 96 तपसिया रोड का निवासी वाहिद कोई काम नहीं करता था। उसकी पत्नी परिवार चलाने के लिए एक पार्लर में काम करती थी। वह रोज की तरह बुधवार को भी काम पर गई थी। किसी कारणवश उसे घर लौटने में देर हो गई। इससे वाहिद के मन में संदेह पैदा हो गया कि उसकी पत्नी अवैध संबंधों में लिप्त है। जब पत्नी वापस लौटी तो वाहिद ने उस पर गोली चला दी। किसी तरह महिला बच गई। 

थोड़ी देर बाद वाहिद गिरफ्तार

महिला का आरोप है कि शादी के बाद से वाहिद उस पर मानसिक और शारीरिक अत्याचार कर रहा है। पुलिस ने पत्नी के आरोपों के आधार पर आरोपित की तलाश में उसके घर की तलाशी ली। तिलजला थाने की पुलिस पुलिस ने थोड़ी देर बाद वाहिद को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने कहा कि वाहिद के खिलाफ कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

chat bot
आपका साथी