West Bengal: विधायक कंचन मल्लिक पर पत्नी ने लगाया मानसिक प्रताड़ना का आरोप

पिंकी ने कंचन और महिला दोस्त श्रेयसी चट्टोराज के खिलाफ शिकायत की है। पिंकी का आरोप है कि कंचन ने उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित किया है। नशे की हालत में गाली-गलौज करने के साथ अपनी दोस्त श्रेयसी के साथ कार रोकी और कार से उतारकर उनके साथ बदतमीजी की।

By Priti JhaEdited By: Publish:Mon, 21 Jun 2021 09:15 AM (IST) Updated:Mon, 21 Jun 2021 09:15 AM (IST)
West Bengal: विधायक कंचन मल्लिक पर पत्नी ने लगाया मानसिक प्रताड़ना का आरोप
विधायक कंचन मल्लिक पर पत्नी ने लगाया मानसिक प्रताड़ना का आरोप

राज्य ब्यूरो, कोलकाता। विधायक सह अभिनेता कंचन मल्लिक के खिलाफ उनकी पत्नी ने मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है। घटना को लेकर पिंकी ने न्यू अलीपुर थाने में शिकायत दर्ज करायी है। पिंकी ने कंचन और महिला दोस्त श्रेयसी चट्टोराज के खिलाफ शिकायत की है। पिंकी का आरोप है कि कंचन ने उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित किया है। नशे की हालत में गाली-गलौज करने के साथ अपनी दोस्त श्रेयसी के साथ उन्होंने उसकी कार रोकी और कार से उतारकर उनके साथ बदतमीजी की।

पिंकी ने बताया कि उसके न्‍यू अलीपुर स्थित घर पर कंचन पहुंचे थे। उस वक्त वह घर पर नहीं थी। इसके बाद रात को जब वह चेतला से घर लौट रही थी तभी बीच रास्ते में कंचन ने उनकी कार को रोका। इस दौरान कंचन के साथ श्रेयसी भी थी। दोनों ने उसके साथ बदसलूकी की और उन्हें कार से उतारने की कोशिश की। वहीं दूसरी ओर पुलिस का कहना है कि शिकायत मिली है, इसकी प्राथमिक जांच करने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

वधू उत्पीड़न के आरोप में अभिनेत्री शुभोश्री का बहनोई गिरफ्तार

अभिनेत्री शुभोश्री की बहन के पति अमित भाटिया को विधाननगर थाने की पुलिस ने ‍वधू उत्पीड़न के आरोप में गिरफ्तार किया है। बागुईआटी इलाके से टेक्नोसिटी थाने की पुलिस ने उसे पकड़ा है। जानकारी के अनुसार दो अप्रैल 2021 को देवश्री के साथ अमित का विवाह हुआ था। आरोप है कि शादी के कुछ दिनों के बाद से ही देवश्री के ऊपर अमित और उसकी मां दीपाली अत्याचार करने लगे थे।

गत 17 जून को टेक्नोसिटी थाना में देवश्री ने शिकायत दर्ज करायी। उसके खिलाफ आइपीसी की धारा 498ए और 120बी सहित अन्‍य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। तलाक का मामला भी दर्ज किया गया है। वर्ष 2014 में ऑफिस में काम करने के दौरान अमित और देवश्री की दोस्ती हुई थी। इस बीच वर्ष 2021 की शुरुआत में अमित ने देवश्री को प्रेम प्रस्ताव दिया और अप्रैल में उससे शादी कर ली। 

chat bot
आपका साथी