West Bengal: केंद्रीय मंत्री शेखावत ने हमले में जख्मी बुजुर्ग मां शोवा मजुमदार का हालचाल जाना

केंद्रीय जलशक्ति मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता गजेंद्र सिंह शेखावत शनिवार को अचानक अपोलो अस्पताल पहुंचे। यहां उपचार के लिए भर्ती 85 वर्षीय बुजुर्ग महिला शोवा मजुमदार का हालचाल जाना और उनके जल्द स्वस्थ होने की ईश्वर से कामना की।

By Vijay KumarEdited By: Publish:Sat, 06 Mar 2021 09:02 PM (IST) Updated:Sat, 06 Mar 2021 09:02 PM (IST)
West Bengal: केंद्रीय मंत्री शेखावत ने हमले में जख्मी बुजुर्ग मां शोवा मजुमदार का हालचाल जाना
85 वर्षीय शोवा मजुमदार और उनके बेटे पर हुआ था हमला

राज्य ब्यूरो, कोलकाता : केंद्रीय जलशक्ति मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता गजेंद्र सिंह शेखावत शनिवार को अचानक अपोलो अस्पताल पहुंचे। यहां उपचार के लिए भर्ती 85 वर्षीय बुजुर्ग महिला शोवा मजुमदार का हालचाल जाना और उनके जल्द स्वस्थ होने की ईश्वर से कामना की। भाजपा कार्यकर्ता गोपाल मजुमदार की मां शोवा मजुमदार को कुछ दिनों पहले  बुरी तरह पीटा गया था, जिन्हें उपचार के लिए अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आइसीयू से शनिवार को दूसरे यूनिट में शिफ्ट किया गया तो केंद्रीय मंत्री शेखावत उनका हालचाल जानने अस्पताल पहुंचे। तृणमूल ककार्यकर्ताओं पर हमले का आरोप है।

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि बंगाल में पिछले वर्षों से लगातार हिंसा हो रही है, खासकर भाजपा कार्यकर्ताओं को निशाना बनाया जा रहा है। यहां की सरकार हिंसा के माध्यम से विरोध की आवाज को दबा रही है। ममता सरकार लोकतंत्र की हत्या कर रही है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बंगाल की जनता इस बात का मानस बना चुकी है कि अब किसी भी तरह का अत्याचार और दबाव नहीं सहेंगे। ममता सरकार के गुंडों से अब न तो डरने वाला है और न ही कोई रुकने वाला है। इस बार परिवर्तन तय है।

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि गोपाल मजुमदार भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता है और भाजपा पार्टी नहीं, एक परिवार है। परिवार में अगर किसी पर अत्याचार होता है, तो पूरा परिवार उसको न्याय दिलाने के लिए साथ एकजुट होकर खड़ा होता है। भारतीय जनता पार्टी परिवार भाव से काम करने वाली पार्टी है। इस कठिन परिस्थिति में मजुमदार परिवार को संबल बनाने और उनका हौसला बढ़ाने के लिए हम सभी उनके साथ खड़े हैं। इस अन्याय और अत्याचार का हमसब मिलकर के मुकाबला करेंगे। 

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बुजुर्ग मां शोवा मजुमदार के साथ मारपीट हुई,आज ही उनको आइसीयू से दूसरे यूनिट में शिफ्ट किया गया। आइसीयू में सभी लोगों का मिलना संभव नहीं हो पा रहा था, उस समय उनके परिवार के साथ हमारे सभी लोग निरंतर संपर्क में रहे। आज जब उन्हें दूसरे यूनिट में शिफ्ट किया गया तो उनसे मिलने की डाक्टरों ने इजाजत दी। आज बुजुर्ग मां से मिलकर उनका हालचाल जाना और उनके जल्द स्वस्थ होने की ईश्वर से प्रार्थना की। इस दौरान केंद्रीय मंत्री के साथ शोवा मजुमदार का बेटा गोपाल मजुमदार भी मौजूद था।

chat bot
आपका साथी