West Bengal Politics : सुनील मंडल का सांसद पद खारिज करने के लिए सुदीप का लोकसभा अध्यक्ष को पत्र

West Bengal Politics तृणमूल सांसद ने दलबदल करने वाले सांसद के खिलाफ त्वरित कार्रवाई की अपील की है। विधानसभा चुनाव से पहले सुनील पिछले साल 19 दिसंबर को मेदिनीपुर में भाजपा में शामिल हो गए। हालांकि बर्द्धमान जिले को विधानसभा में प्रभावित करने में भाजपा विफल रही।

By Vijay KumarEdited By: Publish:Mon, 17 May 2021 10:33 PM (IST) Updated:Mon, 17 May 2021 10:33 PM (IST)
West Bengal Politics : सुनील मंडल का सांसद पद खारिज करने के लिए सुदीप का लोकसभा अध्यक्ष को पत्र
बंगाल चुनाव के बाद तृणमूल कांग्रेस ने सुनील मंडल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

 राज्य ब्यूरो,  कोलकाता : तृणमूल सांसद सुदीप बंद्योपाध्याय ने लोकसभा अध्यक्ष को पत्र लिखकर बर्द्धमान पूर्व से सांसद सुनील कुमार मंडल को उनके पद से बर्खास्त करने की मांग की है। उन्होंने दलबदल करने वाले सांसद के खिलाफ त्वरित कार्रवाई की अपील की है।

2019 के लोकसभा चुनाव में सुनील मंडल ने बर्द्धमान पूर्व से तृणमूल के टिकट पर  जीत हासिल की थी और सांसद बने थे।

उसके बाद विधानसभा चुनाव से पहले पिछले साल 19 दिसंबर को मेदिनीपुर कॉलेजिएट ग्राउंड में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की सभा में सुनील मंडल तृणमूल छोड़कर सुवेंदु अधिकारी के साथ भाजपा में शामिल हो गए।

हालांकि इससे भगवा को कोई फायदा नहीं हुआ। बर्द्धमान जिले को विधानसभा में प्रभावित करने में भाजपा विफल रही। इस बार चुनाव के बाद तृणमूल ने सुनील मंडल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

chat bot
आपका साथी