West Bengal Politics: सरकारी कर्मचारियों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही ममता सरकार : सुवेंदु अधिकारी

बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता व भाजपा विधायक सुवेंदु अधिकारी ने सोमवार को ममता सरकार पर राज्य के सरकारी कर्मचारियों के साथ सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाया और उन्हें महंगाई भत्ता (डीए) समेत अन्य लाभ से वंचित करने का दावा किया।

By Vijay KumarEdited By: Publish:Mon, 02 Aug 2021 08:58 PM (IST) Updated:Mon, 02 Aug 2021 08:58 PM (IST)
West Bengal Politics: सरकारी कर्मचारियों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही ममता सरकार : सुवेंदु अधिकारी
ममता सरकार पर राज्य के सरकारी कर्मचारियों के साथ सौतेला व्यवहार करने का आरोप

राज्य ब्यूरो, कोलकाता : बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता व भाजपा विधायक सुवेंदु अधिकारी ने सोमवार को ममता सरकार पर राज्य के सरकारी कर्मचारियों के साथ सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाया और उन्हें महंगाई भत्ता (डीए) समेत अन्य लाभ से वंचित करने का दावा किया। भाजपा समर्थित सरकारी कर्मचारी परिषद की ओर से आयोजित कार्यक्रम में बोलते हुए सुवेंदु ने कहा कि कोरोना काल में जिन कर्मचारियों ने अपनी जान पर खेलकर कार्य किया, राज्य सरकार ने उनका भी साथ नहीं दिया।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कोविड से राज्य के सरकारी कर्मी की मौत पर उनके परिवार को 10 लाख रुपये एवं किसी कर्मी के संक्रमित होने पर उन्हें एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की थी, लेकिन इक्का-दुक्का को छोड़कर किसी को भी इसका लाभ नहीं मिला। सुवेंदु ने राज्य सरकार से मांग की कि इस घोषणा के बाद अब तक जिस किसी को सहायता मिली है, उन लाभार्थियों की सूची प्रकाशित करें। इसके अलावा उन्होंने सरकारी कर्मचारियों को महंगाई भत्ते, एरियर व अन्य लाभ से भी वंचित किए जाने का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा कि हाई कोर्ट के निर्देश के बावजूद राज्य सरकार बार-बार अड़ंगा लगा रही है। उन्होंने इसको लेकर कोर्ट में कानूनी स्तर पर लड़ाई की बात कहीं और साथ ही दावा किया कि राज्य सरकार को कर्मचारियों का हक देना ही होगा। सुवेंदु ने इसके साथ ही राज्य सरकार पर बढ़ते कर्ज को लेकर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि 2011 में ममता बनर्जी ने जब सत्ता संभाली थी तो उस समय राज्य पर 1.84 लाख करोड़ रुपये का कर्ज था। अब यह बढ़कर 4.54 लाख करोड़ से अधिक हो गया है।

chat bot
आपका साथी