West Bengal Politics : दिलीप घोष और पार्टी सांसद सौमित्र खां के बीच पर्यवेक्षक पदों पर नियुक्ति को लेकर विवाद

बंगाल भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष और विष्णुपुर से पार्टी सांसद सौमित्र खां में भाजपा युवा मोर्चा जोन आधारित पर्यवेक्षक पदों पर नियुक्ति को लेकर विवाद पैदा हो गया है। सौमित्र खां ने जिन लोगों की नियुक्ति की थी उनके नामों की सूची को दिलीप घोष ने अबतक नहीं दी मंजूरी।

By Vijay KumarEdited By: Publish:Tue, 01 Dec 2020 06:23 PM (IST) Updated:Tue, 01 Dec 2020 10:27 PM (IST)
West Bengal Politics : दिलीप घोष और पार्टी सांसद सौमित्र खां के बीच पर्यवेक्षक पदों पर नियुक्ति को लेकर विवाद
दिलीप घोष ने खां से कहा कि युवा संगठन में जोन की जिम्मेदारी पर दिसंबर के अंततक फैसला लिया जाएगा।

राज्य ब्यूरो, कोलकाता : बंगाल भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष और विष्णुपुर से पार्टी सांसद सौमित्र खां में भाजपा युवा मोर्चा जोन आधारित पर्यवेक्षक पदों पर नियुक्ति को लेकर विवाद पैदा हो गया है। सौमित्र खां ने इन पदों पर जिन लोगों की नियुक्ति की थी, उनके नामों की सूची को दिलीप घोष ने अब तक अपनी मंजूरी नहीं दी है। दिलीप घोष ने सौमित्र खां से कहा है कि युवा संगठन में जोन की जिम्मेदारी पर दिसंबर के अंत तक फैसला लिया जाएगा। 

जिला नेतृत्व को सूचित किए बिना ही सार्वजनिक घोषणा की थी

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले दिलीप घोष और सौमित्र खां, जोकि भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष भी हैं, के बीच जिला अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर भी विवाद देखा गया था। सौमित्र खां ने जिला नेतृत्व को सूचित किए बिना ही कई जिला पर्यवेक्षकों के नामों की सार्वजनिक तौर पर घोषणा कर दी थी। 

जिला पर्यवेक्षकों के नामों की घोषणा दिसंबर के अंत तक : घोष

दिलीप घोष ने सौमित्र खां द्वारा गठित की गई सारी कमेटियों को भंग कर दिया था। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक शंकुदेव पंडा को कोलकाता जोन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। दिलीप घोष ने कहा कि जिला पर्यवेक्षकों के नामों की घोषणा दिसंबर के अंत तक की जाएगी।

chat bot
आपका साथी