West Bengal:तृणमूल कांग्रेस के मुखपत्र 'जागो बांग्ला' में कांग्रेस व वाममोर्चा के बाद इस बार भाजपा निशाने पर

तृणमूल कांग्रेस ने संपादकीय में आगामी निकाय चुनाव में कांग्रेस वाममोर्चा तथा भाजपा को दूर रखने की मांग की है। इससे पहले तृणमूल ने जागो बांग्ला में कांग्रेस की आलोचना करते हुए कहा था कि वह भाजपा के खिलाफ जंग में लगातार हार रही है।

By Vijay KumarEdited By: Publish:Mon, 06 Dec 2021 07:44 PM (IST) Updated:Mon, 06 Dec 2021 07:44 PM (IST)
West Bengal:तृणमूल कांग्रेस के मुखपत्र 'जागो बांग्ला' में कांग्रेस व वाममोर्चा के बाद इस बार भाजपा निशाने पर
भाजपा का पलटवार, खास वोट बैंक को सुरक्षित करना चाहती है टीएमसी

राज्य ब्यूरो, कोलकाता : तृणमूल कांग्रेस के मुखपत्र 'जागो बांग्ला' में कांग्रेस व वाममोर्चा के बाद इस बार भाजपा निशाने पर है। सांप्रदायिकता का मुद्दा उठाकर भाजपा पर हमला बोला गया है। इस पर भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता शमिक भट्टाचार्य ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस भाजपा पर सांप्रदायिकता का आरोप लगाकर जिस वोट बैंक को वे सुरक्षित करना चाहती है वह आने वाले दिनों में बंगाल को विनाश की नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा। जल्द ही लोग इसे समझ जाएंगे।

इससे पहले जागो बांग्ला के संपादकीय में कांग्रेस और वाममोर्चा की आलोचना की गई थी, लेकिन रविवार को 'जागो बांग्ला' में भाजपा पर हमला किया गया है।संपादकीय का शीर्षक है 'भाजपा को फेंक दो'। भाजपा की आलोचना में लिखा गया है कि भगवा बंगाल की पवित्र भूमि में सांप्रदायिकता के बीज बोने की कोशिश कर रहा है। उसने बंगाल की संस्कृति, शांति और सद्भाव को बर्बाद करने के अलावा कुछ नहीं किया।

भाजपा भारत की सांस्कृतिक राजधानी कोलकाता को भूल गई है। यह शहर धर्म, जाति और राष्ट्र का मिलन स्थल है। तृणमूल कांग्रेस ने संपादकीय में आगामी निकाय चुनाव में कांग्रेस, वाममोर्चा तथा भाजपा को दूर रखने की मांग की है। इससे पहले तृणमूल ने जागो बांग्ला में कांग्रेस की आलोचना करते हुए कहा था कि वह भाजपा के खिलाफ जंग में लगातार हार रही है। अब एकमात्र तृणमूल ही भाजपा को हरा सकती है।

इस पर भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता शमिक भट्टाचार्य ने कहा कि सांप्रदायिकता के इस आरोप के साथ हम संसद में दो से तीन सौ तक पहुंच गए हैं। हमारा एजेंडा हमेशा सामने था। छिपा नहीं है। लोगों ने हमें देश के अधिकांश निगमों और नगर पालिकाओं को चलाने की जिम्मेदारी दी है।

chat bot
आपका साथी