West Bengal Election 2021: व्हील चेयर पर ममता ने कोलकाता में किया रोड शो, जया बच्चन भी हुईं शामिल

बंगाल विधानसभा चुनाव के छठे चरण के लिए गुरुवार को मुख्यमंत्री व तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी ने कोलकाता में रोड शो किया। व्हील चेयर पर बैठीं ममता के साथ पांच किलोमीटर लंबे इस पैदल रोड शो में समाजवादी पार्टी की नेता व राज्यसभा सदस्य जया बच्चन भी शामिल हुईं।

By Vijay KumarEdited By: Publish:Thu, 15 Apr 2021 07:54 PM (IST) Updated:Thu, 15 Apr 2021 07:54 PM (IST)
West Bengal Election 2021: व्हील चेयर पर ममता ने कोलकाता में किया रोड शो, जया बच्चन भी हुईं शामिल
ममता ने कोलकाता में किया रोड शो, जया बच्चन भी हुईं शामिल

राज्य ब्यूरो, कोलकाता : बंगाल विधानसभा चुनाव के छठे चरण के  लिए गुरुवार को मुख्यमंत्री व तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी ने कोलकाता में रोड शो किया। व्हील चेयर पर बैठीं ममता के साथ पांच किलोमीटर लंबे इस पैदल रोड शो में समाजवादी पार्टी की नेता व राज्यसभा सदस्य जया बच्चन भी शामिल हुईं। ममता ने बेलियाघाटा स्थित गांधी भवन से दोपहर करीब दो बजे रोड शो शुरू किया और यह कविगुरु रवींद्रनाथ टैगोर के जन्म स्थान जोड़ासांकू में जाकर संपन्न हुआ।

रोड शो में उत्तर कोलकाता से तृणमूल सांसद सुदीप बंद्योपाध्याय सहित इलाके के पार्टी के सभी उम्मीदवार उपस्थित थे। इनमें परेश पाल, नयना बंद्योपाध्याय, विवेक गुप्ता व अन्य मौजूद थे। ममता ने इस मौके पर लोगों से तृणमूल प्रत्याशियों को भारी से भारी मतों से जिताने की अपील की। रोड में लोगों की भारी भीड़ उमड़ी जिसके चलते शारीरिक दूरी के नियमों की जमकर धज्जियां उड़ी। रोड शो में शामिल कई लोगों के चेहरे पर मास्क तक नहीं थे और शारीरिक दूरी के प्रावधान का तो बिल्कुल भी पालन नहीं हुआ।

chat bot
आपका साथी