West bengal Crime : बंगाल में अक्टूबर में होने वाली दुर्गा पूजा को लेकर अफवाह फैलाने को लेकर दो और गिरफ्तार

West bengal Crime ममता के निर्देश के बाद अब तक चार लोग गिरफ्तार। बंगाल में अक्टूबर में होने वाली दुर्गापूजा के दौरान पांच दिन रात्रि कर्फ्यू की है अफवाह

By Vijay KumarEdited By: Publish:Thu, 10 Sep 2020 07:22 PM (IST) Updated:Thu, 10 Sep 2020 07:22 PM (IST)
West bengal Crime : बंगाल में अक्टूबर में होने वाली दुर्गा पूजा को लेकर अफवाह फैलाने को लेकर दो और गिरफ्तार
West bengal Crime : बंगाल में अक्टूबर में होने वाली दुर्गा पूजा को लेकर अफवाह फैलाने को लेकर दो और गिरफ्तार

राज्य ब्यूरो, कोलकाता : बंगाल में अक्टूबर में होने वाली दुर्गा पूजा के दौरान रात्रि कर्फ्यू लागू होने की फर्जी पोस्ट लिखने के दो और आरोपितों को पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार किया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कोलकाता पुलिस की साइबर अपराध शाखा ने ऐसी पोस्ट लिखने में कथित रूप से शामिल दो अन्य व्यक्तियों को शहर में स्थित उनके निवास से गिरफ्तार किया।

वॉट्सएप और फेसबुक पर फर्जी पोस्ट लिखने और डालने वाले व्यक्ति अरेस्‍ट

बंगाल पुलिस ने ट्वीट किया वॉट्सएप और फेसबुक पर दुर्गा पूजा के बारे में फर्जी पोस्ट लिखने और डालने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस गिरफ्तार किए गए व्यक्ति और उसके संपर्कों की जांच कर रही है। इस से पहले बुधवार को उत्तर चौबीस परगना जिले से दो युवकों को गिरफ्तार किया गया था। 

पिछले पांच माह में फर्जी, सांप्रदायिक पोस्ट लिखने के लिए 259 व्यक्ति काबू

पिछले पांच माह में पुलिस ने फर्जी, सांप्रदायिक और शरारतपूर्ण पोस्ट लिखने के लिए 259 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। अधिकारी ने कहा कि इस बीच कोलकाता पुलिस की साइबर अपराध शाखा ने फर्जी पोस्ट के संबंध में रीजेंट पार्क और पंचसायर इलाके से दो अन्य व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। कोलकाता पुलिस के सूत्रों के अनुसार अपराध में शामिल और लोग पुलिस की निगाह में हैं। 

बंगाल में कोविड को देखते दुर्गा पूजा के दौरान पांच रात तक कर्फ्यू लागू होगा

सोशल मीडिया पर डाली गई पोस्ट में लिखा गया था कि बंगाल में कोविड की स्थिति को देखते हुए दुर्गा पूजा के दौरान पांच रात तक कर्फ्यू लागू किया जाएगा। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कहा था कि कुछ लोग फर्जी खबरें फैला रहे हैं कि सरकार दुर्गा पूजा पर प्रतिबंध लगा देगी।

वॉट्सएप के जरिये दुर्गा पूजा पर अफवाह फैलाई जा रही ऐसा निर्णय नहीं लिया

उन्होंने एेसे अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दे रखा है। इस संबंध में बंगाल पुलिस ने ट्वीट किया था, वॉट्सएप के जरिये दुर्गा पूजा पर अफवाह फैलाई जा रही है। ऐसा कोई निर्णय नहीं लिया गया है। कृपया ऐसे संदेश आगे न बढ़ाएं। यह फर्जी है। कार्रवाई की जा रही है।

chat bot
आपका साथी