West Bengal Crime : पत्नी को देह व्यापार के दलदल से बचाने गए पति को चाकू से गोदने का आरोप पड़ोसी पर

आश्चर्यजनक यह घटना सिलीगुड़ी थाना के खालपाड़ा पुलिस चौकी अंतर्गत 7 नंबर वार्ड स्थित स्वामी नगर कॉलोनी में घटी है। एक पक्ष ने पत्नी को रेड लाइट इलाके में जबरन लेजाने और चाकू गोदने की शिकायत दर्ज कराई। दस दिन बाद गिरफ्तारी न होने और दंपति ने आवाज बुलंद की।

By Vijay KumarEdited By: Publish:Tue, 24 Nov 2020 05:07 PM (IST) Updated:Tue, 24 Nov 2020 05:07 PM (IST)
West Bengal Crime : पत्नी को देह व्यापार के दलदल से बचाने गए पति को चाकू से गोदने का आरोप पड़ोसी पर
वहीं दूसरे पक्ष ने भी विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच हाथापाई में घायल होने की शिकायत दर्ज कराई।

जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी : पत्नी को देह व्यापार के दलदल से बचाने गए पति को चाकू से गोदने का आरोप पड़ोसी पर लगाया है। आश्चर्यजनक यह घटना सिलीगुड़ी थाना के खालपाड़ा पुलिस चौकी अंतर्गत 7 नंबर वार्ड स्थित स्वामी नगर कॉलोनी में घटी है। एक पक्ष ने पत्नी को रेड लाइट इलाके में जबरन लेजाने और चाकू गोदने की शिकायत दर्ज कराई है। वहीं दूसरे पक्ष ने भी विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच हाथापाई में घायल होने की शिकायत दर्ज कराई है। घटना के दस दिन बाद भी किसी की गिरफ्तारी नहीं होने और दंपति ने आवाज बुलंद किया। 

विवेकानंद रोड किनारे स्थित रेड लाइट इलाके के बगल में ही कॉलोनी 

जानकारी के मुताबिक स्वामी नगर कॉलोनी 7 नंबर वार्ड के विवेकानंद रोड किनारे स्थित रेड लाइट इलाके के बगल में ही है। बीते 13 नवंबर की रात 12 बजे तक पेशे से टोटो चालक किशन साह अपने घर नहीं लौटा था। मन मे चिंता लिए उसकी पत्नी नंदिनी साह घर से निकल कर सड़क किनारे पति के आने की बाट जोह रही थी। आरोप है कि उसी समय झंटू माली, दीपू साह और पूजा साह ने नंदिनी को जबरदस्ती पकड़ कर रेड लाइट परिसर में ले जा रहे थे। उतने में ही नंदिनी का पति किशन वापस लौट रहा था। पत्नी की चीख-पुकार सुनकर वह उसे बचाने दौड़ा। 

किशन के पेट मे चाकू घुसा दिया, इसके बाद सभी वहां से हुए फरार 

उसी क्रम में झंटू माली ने किशन के पेट मे चाकू घुसा दिया। इसके बाद सभी वहां से फरार हो गए। घायल पति को लेकर नन्दिनी सिलीगुड़ी जिला अस्पताल पहुंची। जहां प्राथमिक उपचार के बाद किशन को इलाज के लिए उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज व अस्पताल भेज दिया गया। अगले दिन मेडिकल कॉलेज से लौटने पर किशन झंटू, दीपू और पूजा के खिलाफ शिकायत लेकर खालपाड़ा पुलिस चौकी पहुंचा। किशन ने पुलिस की भूमिका पर सवाल खड़ा करते हुए आरोप लगाया कि तीन दिनों तक उसकी शिकायत दर्ज नहीं कि गई। 

दोनों पक्षों की हाथापाई दौरान टीन के एक टुकड़े से हुआ है वह घायल 

बाद में ओसी के कहने पर पुलिस चौकी में शिकायत तो दर्ज हुई लेकिन घटना के दस दिन बाद भी पुलिस ने किसी आरोपित को गिरफ्तार नहीं किया। इधर, खालपाड़ा पुलिस चौकी प्रभारी संदीप दत्ता ने बताया कि यह घटना दो पड़ोसी के बीच के विवाद के है। किशन को चाकू नही गोदा गया बल्कि दोनों पक्षों के बीच हाथापाई के दौरान टीन का एक टुकड़े से वह घायल हुआ है। उस रात दोनों पक्षों के बीच हाथापाई हुई है, जिसमे दोनों पक्ष के लोग घायल हुए हैं। और दोनों पक्षों की ओर से लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है।

chat bot
आपका साथी