West Bengal Coronavirus : बंगाल में कोरोना के 3196 नए मामले आए और 62 मरे, अबतक 4606 लोगों की मौत

पिछले 24 घंटे में 3014 मरीजों के स्वस्थ होने से संक्रमण मुक्त लोगों की कुल संख्या भी बढ़कर 208042 हो गई। वहीं मरीजों के स्वस्थ होने की दर (रिकवरी रेट) बढ़कर 87.46 फीसद हो गई जो बुधवार को 87.37 फीसद थी। पिछले 24 घंटे में 43432 नमूनों की जांच हुई।

By Vijay KumarEdited By: Publish:Thu, 24 Sep 2020 10:05 PM (IST) Updated:Thu, 24 Sep 2020 10:05 PM (IST)
West Bengal Coronavirus : बंगाल में कोरोना के 3196 नए मामले आए और 62 मरे, अबतक 4606 लोगों की मौत
कुल संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 2,37,869 हो गया, जिसमें 25,221 एक्टिव केस है।

राज्य ब्यूरो, कोलकाता : बंगाल में गुरुवार को एक बार फिर कोरोना के 3000 से ज्यादा यानी 3196 नए मामले आए और 62 लोगों की मौत हुई। राज्य स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार इसी के साथ राज्य में कुल संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 2,37,869 हो गया, जिसमें 25,221 एक्टिव केस है। वहीं, मरने वालों की संख्या बढ़कर 4,606 हो गई है।

संक्रमण मुक्त हुए 2,08,042 लोग

पिछले 24 घंटे में 3,014 मरीजों के स्वस्थ होने से संक्रमण मुक्त लोगों की कुल संख्या भी बढ़कर 2,08,042 हो गई। वहीं, मरीजों के स्वस्थ होने की दर (रिकवरी रेट) बढ़कर 87.46 फीसद हो गई जो बुधवार को 87.37 फीसद थी। 

उत्तर 24 परगना में ज्यादा मौतें

पिछले 24 घंटे में जो 62 मौतें हुई है उनमें उत्तर 24 परगना में सर्वाधिक 20, कोलकाता में 14, हावड़ा में 7 एवं पश्चिम मेदिनीपुर जिले में 6 मरीजों की मौत हुई है। 

बुधवार को 3189 केस आए थे 

उल्लेखनीय है कि एक दिन पहले बुधवार को भी 3189 नए मामले आए थे एवं 61 मौतें हुई थी। मंगलवार को 3182 नए मामले आए थे एवं 62 मौतें हुई थी। सोमवार को भी 3165 नए मामले आए थे एवं 62 मौतें हुई थी। 

29.67 लाख नमूनों की जांच 

राज्य में पिछले 24 घंटे के दौरान 43,432 नमूनों की जांच हुई है। इसी के साथ राज्य में अब तक कुल 29 लाख 67 हजार 939 नमूनों की जांच हो चुकी है।

कोरोना मीटर : बंगाल 

कुल केस/ 24 घंटे में : 2,37,869/3196

सक्रिय केस/ 24 घंटे में : 25,221/‌120

स्वस्थ हुए/ 24 घंटे में : 2,08,042/3014

कुल मृत्यु/ 24 घंटे में : 4606/62

कुल टेस्ट/ 24 घंटे में : 29,67,939/43,432

chat bot
आपका साथी