West Bengal Coronavirus : बंगाल में कोरोना के 3190 नए मामले आए और 59 मरे, अबतक 4665 लोगों की मौत
पिछले 24 घंटे में 2978 मरीजों के स्वस्थ होने से ठीक होने वाले लोगों की कुल संख्या भी बढ़कर 2 लाख 11 हजार 20 हो गई। वहीं रिकवरी रेट बढ़कर 87.54 फीसद हो गई जो गुरुवार को 87.46 फीसद थी। पिछले 24 घंटे के दौरान 43432 नमूनों की जांच हुई।
राज्य ब्यूरो, कोलकाता : बंगाल में शुक्रवार को एक बार फिर कोरोना के 3000 से ज्यादा यानी 3190 नए मामले आए और 59 लोगों की मौत हुई। राज्य स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार इसी के साथ राज्य में कुल संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 2 लाख 41 हजार 59 हो गया, जिसमें 25,374 एक्टिव केस है। वहीं, मरने वालों की संख्या बढ़कर 4,665 हो गई है।
24 घंटे में 2,978 मरीज हुए स्वस्थ
पिछले 24 घंटे में 2,978 मरीजों के स्वस्थ होने से ठीक होने वाले लोगों की कुल संख्या भी बढ़कर 2 लाख 11 हजार 20 हो गई। वहीं, मरीजों के स्वस्थ होने की दर (रिकवरी रेट) बढ़कर 87.54 फीसद हो गई जो गुरुवार को 87.46 फीसद थी।
उत्तर 24 परगना में 19 की गई जान
पिछले 24 घंटे में जो 59 मौतें हुई है उनमें उत्तर 24 परगना में सर्वाधिक 19, कोलकाता में 6, हुगली में 5, हावड़ा व दक्षिण 24 परगना में 4- 4 एवं दार्जिलिंग, पश्चिम मेदिनीपुर व पूर्व मेदिनीपुर जिले में 3- 3 मरीजों की मौत हुई है।
गुरुवार को भी 3196 नए केस आए
उल्लेखनीय है कि एक दिन पहले गुरुवार को भी 3196 नए मामले आए थे एवं 62 मौतें हुई थी। बुधवार को 3189 नए मामले आए थे एवं 61 मौतें हुई थी। मंगलवार को 3182 नए मामले आए थे एवं 62 मौतें हुई थी।
राज्य में 30 लाख के पार जांच
राज्य में पिछले 24 घंटे के दौरान 43,815 नमूनों की जांच हुई है। इसी के साथ राज्य में अब तक जांच की संख्या 30 लाख को पार कर 30,11,754 हो गई है।
कोरोना मीटर :
बंगाल कुल केस/ 24 घंटे में : 2,41,059/3190
सक्रिय केस/ 24 घंटे में : 25,374/153
स्वस्थ हुए/ 24 घंटे में : 2,11,020/2978
कुल मृत्यु/ 24 घंटे में : 4665/59
कुल टेस्ट/ 24 घंटे में : 30,11,754/43,815