West Bengal Coronavirus : बंगाल में कोरोना के 3188 नए मामले आए और 56 मरे, संक्रमितों का आंकड़ा 2.21 लाख के पार

West Bengal Coronavirus राज्य में कोरोना से 1.93 लाख से ज्यादा लोग ठीक भी हो चुके है। रिकवरी रेट बढ़कर 86.96 फीसद हो गया है। पिछले 24 घंटे में 2993 मरीजों को छुट्टी दी गई है।

By Vijay KumarEdited By: Publish:Sat, 19 Sep 2020 09:47 PM (IST) Updated:Sat, 19 Sep 2020 09:47 PM (IST)
West Bengal Coronavirus : बंगाल में कोरोना के 3188 नए मामले आए और 56 मरे, संक्रमितों का आंकड़ा 2.21 लाख के पार
West Bengal Coronavirus : बंगाल में कोरोना के 3188 नए मामले आए और 56 मरे, संक्रमितों का आंकड़ा 2.21 लाख के पार

राज्य ब्यूरो, कोलकाता : बंगाल में शनिवार को कोरोना के 3188 नए मामले आए और 56 लोगों की मौत भी हुई। राज्य स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार राज्य में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 2,21,960 हो गया है जिनमें 24,648 एक्टिव केस है। वहीं, पिछले 24 घंटे के दौरान 56 लोगों की मौत के बाद मरने वालों की संख्या 4298 हो गई है। 

1 लाख 93 हजार 14 हो गई रोगियों की संख्या बढ़कर

दूसरी ओर, पिछले 24 घंटे में 2993 मरीजों को छुट्टी भी दी गई है। इसके बाद राज्य में कोरोना से ठीक होने वाले रोगियों की संख्या बढ़कर 1 लाख 93 हजार 14 हो गई है। रिकवरी रेट बढ़कर 86.96 फीसद हो गया है। 

24 घंटे में कोलकाता व उत्तर 24 परगना में 15-15 मौतें

वहीं, पिछले 24 घंटे में जो 56 मौतें हुई है उनमें कोलकाता व उत्तर 24 परगना में सर्वाधिक 15-15, दक्षिण 24 परगना 5 एवं हुगली जिले में 4 मरीजों की मौत हुई है।   

संक्रमण फैल रहा व मौतों का आंकड़ा भी बढ़ता जा रहा 

उल्लेखनीय है कि राज्य में कोरोना का संक्रमण लगातार फैलता जा रहा है एवं मौतों का आंकड़ा भी बढ़ता जा रहा है। एक दिन पहले शुक्रवार को भी 3192 नए मामले आए थे एवं 59 मौतें हुई थी। गुरुवार को भी 3197 नए मामले आए थे एवं 60 मौतें हुई थी। 

 राज्य में 27.44 लाख से ज्यादा नमूनों की हो चुकी जांच 

राज्य में पिछले 24 घंटे के दौरान 45,563 नमूनों की जांच हुई है। इसी के साथ राज्य में अब तक कुल 27 लाख 44 हजार 862 नमूनों की जांच हो चुकी है।

कोरोना मीटर : बंगाल 

कुल केस/ 24 घंटे में : 2,21,960/3188

सक्रिय केस/ 24 घंटे में : 24,648/‌139

स्वस्थ हुए/ 24 घंटे में : 1,93,014/2993

कुल मृत्यु/ 24 घंटे में : 4298/56

कुल टेस्ट/ 24 घंटे में : 27,44,862/45,563

chat bot
आपका साथी