विस चुनाव से पहले जारी हुई संशोधित मतदाता सूची, बंगाल में वोटरों की संख्या 20 लाख से ज्यादा बढ़ी

विधानसभा चुनाव से पहले शुक्रवार को बंगाल की संशोधित मतदाता सूची चुनाव आयोग की ओर से  प्रकाशित कर दी गई। आयोग के अनुसार नई सूची में कुल मतदाताओं की संख्या 7 करोड़ 32 लाख 94 हजार 980  हो गई है।

By Vijay KumarEdited By: Publish:Fri, 15 Jan 2021 06:09 PM (IST) Updated:Fri, 15 Jan 2021 06:09 PM (IST)
विस चुनाव से पहले जारी हुई संशोधित मतदाता सूची, बंगाल में वोटरों की संख्या 20 लाख से ज्यादा बढ़ी
विस चुनाव से पहले जारी हुई संशोधित मतदाता सूची

राज्य ब्यूरो, कोलकाताः विधानसभा चुनाव से पहले शुक्रवार को बंगाल की संशोधित मतदाता सूची चुनाव आयोग की ओर से  प्रकाशित कर दी गई। आयोग के अनुसार नई सूची में कुल मतदाताओं की संख्या 7 करोड़ 32 लाख 94 हजार 980  हो गई है। इससे पहले मतदाताओं की कुल संख्या 7 करोड़ 18 लाख 49 हजार 308 थी। कई मतदाताओं के नाम हटाए गए तो कई के जोड़े भी गए हैं। 

संशोधित सूची में 3 करोड़ 73 लाख 66 हजार 306 पुरुष मतदाता हैं, वहीं महिला मतदाताओं की संख्या 3 करोड़ 59 लाख 27 हजार 84 है। 1,790 थर्ड जेंडर वोटर हैं। मतदाताओं की संख्या में 20 लाख से अधिक की बढोतरी हुई है जो पिछले वर्ष की तुलना में 2.01 फीसद अधिक है। राज्य में अप्रैल में चुनाव होने की उम्मीद है। कोरोना महामारी के चलते बूथों की संख्या बढ़ाई जा रही है। राज्य में इस समय बूथों की संख्या 78,903 है। गुरुवार को ही  उप चुनाव आयुक्त सुदीप जैन दो दिनों के अपने दौरे से दिल्ली लौटे हैं।

chat bot
आपका साथी