West Bengal Assembly Election 2021: मुस्लिम समुदाय के कई विशिष्ट लोगों ने थामा भाजपा का दामन

West Bengal Assembly Election 2021 बंगाल में विधानसभा चुनाव के बीच भाजपा में शामिल होने वालों का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में पांचवें चरण के मतदान से पहले बुधवार को मुस्लिम समुदाय के कई विशिष्ट लोगों ने कोलकाता में भाजपा का दामन थामा।

By Vijay KumarEdited By: Publish:Wed, 14 Apr 2021 07:04 PM (IST) Updated:Wed, 14 Apr 2021 07:04 PM (IST)
West Bengal Assembly Election 2021: मुस्लिम समुदाय के कई विशिष्ट लोगों ने थामा भाजपा का दामन
भाजपा में शामिल होने वालों का पार्टी का झंडा देकर स्वागत करते प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष जयप्रकाश मजूमदार।

राज्य ब्यूरो, कोलकाता : बंगाल में विधानसभा चुनाव के बीच भाजपा में शामिल होने वालों का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में पांचवें चरण के मतदान से पहले बुधवार को मुस्लिम समुदाय के कई विशिष्ट लोगों ने कोलकाता में भाजपा का दामन थामा। यहां आयोजित संवाददाता सम्मेलन के दौरान प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष जयप्रकाश मजूमदार एवं हावड़ा दक्षिण से पार्टी प्रत्याशी रंतिदेव सेनगुप्ता ने सभी का भाजपा में स्वागत किया।

इस दिन भाजपा में शामिल होने वाले प्रमुख लोगों में बंगाल कल्चरल आर्गेनाइजेशन के चेयरमैन सुमरन अली मंडल, पंचायत सोशल ऑडिटर के सचिव मोशर्रफ हुसैन, कलकत्ता हाई कोर्ट के अधिवक्ता हुसैन मुस्ताफी सहित व्हील ड्राइवर यूनियन के देवाशीष बारुई हैं।

बता दें कि चुनाव से पहले भी बंगाल में मुस्लिम समुदाय से बड़ी संख्या में लोगों ने भाजपा का दामन थामा था। इसके अलावा सत्तारुढ़ तृणमूल कांग्रेस के कई कद्दावर नेताओं, मंत्रियों सहित बड़ी संख्या में विधायक भाजपा का दामन थाम चुके हैं।

chat bot
आपका साथी