West Bengal Assembly Election 2021: आज लांच होगा भाजपा का लक्ष्य सोनार बांग्ला अभियान

West Bengal Assembly Election 2021 भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा अभियान की करेंगे शुरुआत। घोषणापत्र के लिए 294 विस सीटों की जनता से मांगे जाएंगे सुझाव। बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा लक्ष्य सोनार बांग्ला अभियान शुरू करने जा रही है।

By PRITI JHAEdited By: Publish:Thu, 25 Feb 2021 09:23 AM (IST) Updated:Thu, 25 Feb 2021 09:23 AM (IST)
West Bengal Assembly Election 2021: आज लांच होगा भाजपा का लक्ष्य सोनार बांग्ला अभियान
बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा लक्ष्य सोनार बांग्ला अभियान शुरू करने जा रही है

कोलकाता, राज्य ब्यूरो।  बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा लक्ष्य सोनार बांग्ला अभियान शुरू करने जा रही है जिसमें अगले पांच साल के लिए बंगाल के भविष्य के लिए नागरिकों से सुझाव मांगे जाएंगे। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा गुरुवार सुबह 10 बजे इस अभियान की शुरुआत करेंगे। इस अभियान के तहत दो करोड़ सुझाव इकट्ठे किए जाएंगे जिनका उपयोग भाजपा आने वाले विधानसभा चुनाव में अपना घोषणापत्र तैयार करने में करेगी। इस अभियान में बंगाल के नागरिकों की सीधे हिस्सेदारी होगी।

क्योंकि, भाजपा सीधा उनसे ही उनके सोनार बांग्ला के सपने को लेकर संवाद करेगी। इस अभियान के लिए सुझाव इकट्ठा करने के लिए कई तरीकों का इस्तेमाल होगा। इनमें हर विधानसभा क्षेत्र में एक एलईडी रथ चलाया जाएगा। इस तरह कुल 294 एलईडी रथ होंगे। हर रथ में एक सुझाव पेटी होगी जिसमें लोग लिखित सुझाव डाल सकते हैं। इसके अलावा डिजिटल माध्यम जैसे मोबाइल या टैबलेट के जरिए भी लोगों के सुझाव जमा लिए जाएंगे। इतना ही नहीं भाजपा ने अपने पार्टी के चुनाव कार्यालय व मुख्यालय में ड्राप बाक्स भी लगाया है जहां विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए आवेदन जमा दिया जा सकता है। खबर है कि अभी तक आठ हजार से अधिक आवेदन जमा भी हो गए हैं जिसे शॉर्टलिस्ट किया जा रहा है। 

महापुरुषों को श्रद्धांजलि देंगे नड्डा

अपने भ्रमण कार्यक्रम के दौरान नड्डा 25 फरवरी को उत्तर 24 परगना जिले के नैहाटी में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। चूंकि नैहाटी स्वतंत्रता सेनानी बंकिम चंद्र चटर्जी की जन्मस्थली है। नड्डा उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर बंगालवासियों को आकर्षित करेंगे। नड्डा स्वतंत्रता सेनानी मंगल पांडे की समाधि पर भी माल्यार्पण करेंगे। नड्डा कवि सुकांत भट्टाचार्य को भी श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

नड्डा विभूति भूषण बनर्जी के आवास पर भी जायेंगे। वह गौरीपुर में एक जूट मिल वर्कर के घर पर दोपहर का भोजन करेंगे और आनंदपुरी कालीबाड़ी मंदिर, बैरकपुर जाएंगे। वह आनंदपुरी खेल मठ में पार्टी के नबद्वीप क्षेत्र की 'परिवर्तन यात्रा' के समापन पर एक रैली को भी संबोधित करेंगे। शाम को, बीजेपी प्रमुख साइंस सिटी में एक बुद्धिजीवियों की बैठक में भाग लेंगे। 

Bengal Assembly Elections 2021: उपचुनाव आयुक्त आज बंगाल का करेंगे दौरा, तैयारियों का लेंगे जायजा

Bengal Assembly Elections 2021: नहले पे दहला- बंगाल में मुफ्त मिलेगा तृणमूल के अंडा-चावल के जवाब में भाजपा का मछली-चावल

chat bot
आपका साथी