West Bengal: दुर्गापुर बैराज से छोड़ा गया 12 हजार क्यूसेक पानी, अब तक बाढ़ जैसे कोई हालात नहीं

झारखंड में लगातार हुई भारी बारिश के कारण दामोदर घाटी निगम (डीवीसी) के दो बांधों से पानी छोड़े जाने के बाद बंगाल में दुर्गापुर बैराज से गुरुवार की सुबह तक 12000 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

By Vijay KumarEdited By: Publish:Thu, 17 Jun 2021 06:16 PM (IST) Updated:Thu, 17 Jun 2021 06:16 PM (IST)
West Bengal: दुर्गापुर बैराज से छोड़ा गया 12 हजार क्यूसेक पानी, अब तक बाढ़ जैसे कोई हालात नहीं
झारखंड में लगातार हुई भारी बारिश के कारण दुर्गापुर बैराज से छोड़ा गया 12 हजार क्यूसेक पानी

राज्य ब्यूरो, कोलकाताः झारखंड में लगातार हुई भारी बारिश के कारण दामोदर घाटी निगम (डीवीसी) के दो बांधों से पानी छोड़े जाने के बाद बंगाल में दुर्गापुर बैराज से गुरुवार की सुबह तक 12,000 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। इसके अलावा पड़ोसी राज्य के पंचेत और मैथन बांधों से भी 15,000 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। अधिकारियों के मुताबिक डीवीसी के पंचेत बांध से 9,000 क्यूसेक और मैथन बांध से 6,000 क्यूसेक पानी छोड़ा गया, जिसके कारण दुर्गापुर बैराज में पानी का स्तर बढ़ गया।

अधिकारियों ने कहा कि पानी का स्तर बढ़ जाने के कारण दुर्गापुर बैराज से 12,000 क्यूसेक पानी छोड़ना पड़ा। अब तक बाढ़ जैसे कोई हालात नहीं हैं। दुर्गापुर बैराज से यदि और अधिक पानी छोड़ा गया तो पश्चिम बर्द्धमान जिले में बाढ़ के हालात पैदा हो सकते हैं। बैराज में पानी का स्तर 211.5 फुट हो गया है जो उसकी अधिकतम सीमा है। अधिकारियों ने बताया कि उत्तर बंगाल में भारी बारिश के कारण तीस्ता बैराज से 77,365 क्यूसेक पानी छोड़ा गया था। बताते चलें कि ममता सरकार का हर वर्ष यह आरोप होता है कि बिना बताए झारखंड समेत अन्य डैमों से पानी छोड़ दिए जाने से बंगाल के कई जिलोंं में बाढ़ जैसेे हालात पैदा हो जाते हैं।

chat bot
आपका साथी