WBBSE Results: आज घोषित होंगे माध्यमिक के नतीजे, जागरण जोश डॉट कॉम पर भी परिणाम देख सकेंगे परीक्षार्थी

उच्च माध्यमिक के बाद अब माध्यमिक परीक्षा परिणाम के प्रकाशन की तिथि भी घोषित कर दी गई। इस साल माध्यमिक के नतीजे आधिकारिक तौर पर मंगलवार 20 जुलाई को सुबह नौ बजे जारी किए जाएंगे। परिणाम सुबह 10 बजे से जागरण जोश डॉट कॉम पर उपलब्ध होंगे।

By Vijay KumarEdited By: Publish:Mon, 19 Jul 2021 08:39 PM (IST) Updated:Tue, 20 Jul 2021 01:13 AM (IST)
WBBSE Results: आज घोषित होंगे माध्यमिक के नतीजे, जागरण जोश डॉट कॉम पर भी परिणाम देख सकेंगे परीक्षार्थी
परिणाम सुबह 10 बजे से वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे। परिणाम के प्रकाशन के दिन छात्रों को मार्कशीट प्राप्त होगी

राज्य ब्यूरो, कोलकाताः उच्च माध्यमिक के बाद अब माध्यमिक परीक्षा परिणाम के प्रकाशन की तिथि भी घोषित कर दी गई। इस साल माध्यमिक के नतीजे आधिकारिक तौर पर मंगलवार 20 जुलाई को सुबह नौ बजे जारी किए जाएंगे। परिणाम सुबह 10 बजे से जागरण जोश डॉट कॉम पर उपलब्ध होंगे। परिणाम के प्रकाशन के दिन छात्रों को मार्कशीट प्राप्त होगी।

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने पहले जानकारी दी थी कि इस बार छात्रों को मार्कशीट के साथ एडमिट कार्ड भी मिलेगा। कोरोना की स्थिति के कारण रद किए गए माध्यमिक प्रवेश पत्र पहले वितरित नहीं किए गए हैं। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के मुताबिक इस साल कोई मेरिट लिस्ट जारी नहीं की जाएगी। इस बार माध्यमिक परीक्षा के लिए 11 लाख से अधिक उम्मीदवार उपस्थित हुए हैं।

22 जुलाई को उच्च माध्यमिक के नतीजे होंगे घोषित

-पश्चिम बंगाल उच्च माध्यमिक शिक्षा परिषद ने मंगलवार को घोषणा की कि उच्च माध्यमिक के परिणाम 22 जुलाई, गुरुवार को दोपहर 3 बजे घोषित किए जाएंगे। परिषद के विद्यासागर भवन, 7वीं मंजिल, रवींद्र मिलन मंच में एक प्रेस कांफ्रेंस आयोजित की जाएगी, जहां 12वीं बोर्ड के परिणाम घोषित किए जाएंगे। 23 जुलाई को मार्कशीट मिलेगा। छात्र परिणाम शाम 4.00 बजे से निम्नलिखित वेबसाइटों के माध्यम से देख सकते हैं। कक्षा 10 के छात्रों के लिए मूल्यांकन प्रारूप होगा।

कक्षा नौ के 50 प्रतिशत अंकों के साथ कक्षा 10 के आंतरिक मूल्यांकन के 50 प्रतिशत अंक जोड़े जाएंगे। जबकि, कक्षा 12वीं के छात्रों के लिए 40 फीसद (कक्षा 10 में बेस्ट चार सबजेक्ट) और 60 फीसद (कक्षा 11 के थियोरी के रिजल्ट) के साथ-साथ कक्षा 12वीं के प्रोजेक्ट और प्रैक्टिकल अंक जोड़े जाएंगे।

chat bot
आपका साथी