बंगाल में चुनाव तारीखों की घोषणा होते ही हिंसा तेज, बरानगर में भाजपा कार्यालय में भी तोड़फोड़

बंगाल में चुनाव चुनाव तारीखों की घोषणा के साथ ही हिंसा की खबरें आने लगी है उत्तर 24 परगना जिले के बरानगर में भाजपा कार्यालय में तोड़फोड़ की घटना भी सामने आई है। उससे पहले कादापाड़ा इलाके में भाजपा की परिवर्तन यात्रा के चुनावी रथ में तोड़फोड़ की गईं।

By Babita KashyapEdited By: Publish:Sat, 27 Feb 2021 12:58 PM (IST) Updated:Sat, 27 Feb 2021 12:58 PM (IST)
बंगाल में चुनाव तारीखों की घोषणा होते ही हिंसा तेज, बरानगर में भाजपा कार्यालय में भी तोड़फोड़
उत्तर 24 परगना जिले के बरानगर में भाजपा कार्यालय में तोड़फोड़

कोलकाता, राज्य ब्यूरो। बंगाल में चुनाव तारीखों की घोषणा होते ही हिंसा की घटनाएं तेज हो गई है। सबसे पहले कोलकाता के कादापाड़ा इलाके में भाजपा की परिवर्तन यात्रा के चुनावी रथ में शुक्रवार देर रात जमकर तोड़फोड़ की गईं। इसके बाद कोलकाता से सटे उत्तर 24 परगना जिले के बरानगर में भाजपा कार्यालय में तोड़फोड़ की घटना भी सामने आई है। इस घटना का आरोप भी तृणमूल कांग्रेस पर लगाया गया है। 

 यह घटना भी शुक्रवार देर रात घटी है। यहां एक भाजपा समर्थक की पिटाई भी की गई। बाद में पुलिस ने उसे बचाया। भाजपा ने स्थानीय थाने में इस घटना की शिकायत दर्ज कराई है। इस घटना को लेकर इलाके में तनाव का माहौल है। गौरतलब है कि केंद्रीय चुनाव आयोग ने शुक्रवार को ही बंगाल में 8 चरणों में चुनाव की घोषणा की है। राज्य में हिंसा की घटना को देखते हुए ही चुनाव आयोग ने 8 चरणों में चुनाव कराए जाने का फैसला लिया है। 

chat bot
आपका साथी