Violence in Bengal: हुगली जिले में तृणमूल नेता को गोली मारी, उत्तर 24 परगना में भाजपा कार्यकर्ता का शव मिला

बंगाल के विभिन्न इलाकों में चुनाव बाद हिंसा का दौर जारी है। हुगली जिले के बांसबेड़िया में आज सुबह एक तृणमूल नेता को बदमाशों ने गोली मार दी। वहीं दूसरी ओर उत्तर 24 परगना जिले के आमडांगा में एक भाजपा कार्यकर्ता का फंदे से झूलता शव बरामद हुआ है।

By Vijay KumarEdited By: Publish:Tue, 11 May 2021 05:28 PM (IST) Updated:Tue, 11 May 2021 05:28 PM (IST)
Violence in Bengal: हुगली जिले में तृणमूल नेता को गोली मारी, उत्तर 24 परगना में भाजपा कार्यकर्ता का शव मिला
हुगली जिले के बांसबेड़िया में तृणमूल नेता को बदमाशों ने गोली मारी

राज्य ब्यूरो,  कोलकाता : बंगाल के विभिन्न इलाकों में चुनाव बाद हिंसा का दौर जारी है। हुगली जिले के बांसबेड़िया में आज सुबह एक तृणमूल नेता को बदमाशों ने गोली मार दी। उन्हें गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं दूसरी ओर उत्तर 24 परगना जिले के आमडांगा में एक भाजपा कार्यकर्ता का फंदे से झूलता शव बरामद हुआ है। बांसबेड़िया में मंगलवार को अज्ञात उपद्रवियों ने तृणमूल कांग्रेस के एक नेता को गोली मारकर घायल कर दिया। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि घटना उस वक्त हुई जब वह एक स्थानीय बाजार में सब्जी खरीद रहे थे। उन्होंने कहा कि बांसबेड़िया नगरपालिका के पूर्व उपाध्यक्ष आदित्य नियोगी को गंभीर हालत में पास के एक अस्पताल ले जाया गया जहां से उन्हें कोलकाता रैफर कर दिया गया।

तृणमूल कांग्रेस के विधायक और पूर्व मंत्री तपन दासगुप्ता ने कहा कि भगवा पार्टी के कार्यकर्ताओं ने हमला किया, जिसमें तृणमूल कांग्रेस के कुछ गद्दारों ने साथ दिया।आरोपों से इन्कार करते हुए भाजपा सूत्रों ने दावा किया कि यह घटना सत्ताधारी दल के अंदर गुटबाजी का नतीजा है। इस घटना के विरोध में बांसबेड़िया इलाके में कुछ टीएमसी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। 

पेड़ पर फंदे से लटका मिला भाजपा कार्यकर्ता का शव

-मंगलवार सुबह भारतीय जनता पार्टी के एक कार्यकर्ता का शव पेड़ पर फंदे से लटका हुआ बरामद किया गया है। पार्टी ने दावा किया है कि उसे मारकर तृणमूल कांग्रेस के लोगों ने टांग दिया है ताकि खुदकुशी का रूप दिया जा सके। मृतक की पहचान रंजीत दास के तौर पर हुई है।

वह उत्तर 24 परगना के आमडांगा विधानसभा अंतर्गत खानसादपाड़ा खेलिया का रहने वाला था। पार्टी के आधिकारिक व्हाट्सएप ग्रुप में जारी बयान में बताया गया है कि सोमवार शाम से रंजीत घर से लापता हो गया था। मंगलवार सुबह स्थानीय लोगों ने इलाके में एक पेड़ की डाल पर फंदे से लटका हुआ शव देखा। 

chat bot
आपका साथी