Agriculture Bill: कृषि बिल के खिलाफ बंगाल के हुगली में विभिन्न दलों ने किया प्रदर्शन

कृषि बिल के खिलाफ देश भर में वाम दलों से जुड़े किसान संगठनों के सदस्यों ने राष्ट्रव्यापी बंद के दौरान विरोध प्रदर्शन किया। वामपंथी नेताओं ने कहा कि भाजपा इस बिल के जरिए किसानों को पूंजीपतियों का गुलाम बनाना चाह रही है।

By Preeti jhaEdited By: Publish:Sat, 26 Sep 2020 08:16 AM (IST) Updated:Sat, 26 Sep 2020 12:45 PM (IST)
Agriculture Bill: कृषि बिल के खिलाफ बंगाल के हुगली में विभिन्न दलों ने किया प्रदर्शन
कृषि बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते वामो समर्थक

कोलकता, राज्य ब्यूरो।  कृषि बिल के खिलाफ देश भर में वाम दलों से जुड़े किसान संगठनों के सदस्यों ने राष्ट्रव्यापी बंद के दौरान विरोध प्रदर्शन किया। इधर, बंगाल के हुगली जिले में भी विभिन्न जगहों पर वाम दलों की ओर से रैलियां निकाली गई और कुछ देर के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग भी जाम किया। 

इस दौरान हुगली के कृषि बहुल क्षेत्रों में प्रसिद्ध सिंगुर इलाके में दुर्गापुर एक्सप्रेस वे के रतनपुर मोड़ पर वामफंट के किसान सभा एवं कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने संयुक्त रूप से राष्ट्रीय मार्ग को जाम करके कृषि बिल के खिलाफ नारेबाजी की। वामपंथी नेताओं ने कहा कि भाजपा इस बिल के जरिए किसानों को पूंजीपतियों का गुलाम बनाना चाह रही है। इस बिल से हजारों की संख्या में जो मंडी आज चल रहा है, वे भी बंद हो जाएगा। प्रदर्शनकारियों द्वारा एक घंटे तक दुर्गापुर एक्सप्रेस वे को अवरोध किए जाने से वाहनों की लंबी कतारें लग गई। बाद में पुलिस पहुंचकर प्रदर्शन कर रहे लोगों को वहां से हटाया।

दूसरी ओर, शुक्रवार को राज्य की मंत्री असिमा पात्रा एवं हुगली जिला तृणमूल कांग्रेस के अध्यक्ष दिलीप यादव के नेतृत्व में घनियाखाली इलाके में कृषि बिल के विरोधी में जुलूस निकाला गया। केन्द्र सरकार के खिलाफ निकाले गए इस जुलुस में तृणमूल कर्मियों के साथ सैकड़ों की संख्या में किसान एव खेतों में काम करने वाले मजदूर शामिल हुए।

दिलीप यादव ने कहा कि भाजपा नीत केंद्र सरकार एक के बाद एक जन विरोधी बिल जोर जबरदस्ती पास करके देश को बेचने में लगी है। आज तक केन्द्र सरकार ने जो भी कानून बनाए हैं वह देश की गरीब जनता एवं किसान विरोधी है। अब भाजपा के विरोध में आवाज़ बुलंद करने का समय आ गया है। देश को बचाने के लिए तृणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी के निर्देश पर अब हमलोगों ने मोर्चा खोल दिया है। संसद से लेकर सड़क तक तृणमूल कांग्रेस सभी जन विरोधी नीतियों का विरोध करेंगी।

इधर, शाम को जिले के श्रीरामपुर स्थित जीटी रोड बेटिंग बाजार इलाके में माकपा कर्मियों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पुतला जलाकर कृषि बिल का विरोध किया। इसी प्रकार रिसड़ा में भी कांग्रेस एवं माकपा नेताओं ने पथ सभा करके इस बिल का विरोध किया। इस सभा में मुख्य रूप से रिसड़ा शहर कांग्रेस के अध्यक्ष बह्मदेव रविदास एवं महासचिव सुरेश तिवारी उपस्थित थे। 

chat bot
आपका साथी