उत्तर प्रदेश में सक्रिय तस्कर एक लाख के जाली नोट के साथ कोलकाता में गिरफ्तार

तस्कर उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद का रहने वाला है और नाम गुड्डू खान है। गुरुवार की शाम को एसटीएफ की टीम ने  मेयो रोड इलाके से एक लाख के जाली नोट को साथ उसे गिरफ्तार किया गया है। सभी नोट पांच-पांच सौ रुपये के हैं।

By Vijay KumarEdited By: Publish:Fri, 22 Jan 2021 08:38 PM (IST) Updated:Fri, 22 Jan 2021 08:38 PM (IST)
उत्तर प्रदेश में सक्रिय तस्कर एक लाख के जाली नोट के साथ कोलकाता में गिरफ्तार
एक लाख के जाली नोट के साथ एसटीएफ ने महानगर के मेयो रोड से दबोचा।

राज्य ब्यूरो,कोलकाता: उत्तर प्रदेश में सक्रिय जाली नोट तस्कर को कोलकाता पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स(एसटीएफ) ने महानगर से गिरफ्तार किया है। तस्कर उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद का रहने वाला है और नाम गुड्डू खान है। गुरुवार की शाम को एसटीएफ की टीम ने  मेयो रोड इलाके से एक लाख के जाली नोट को साथ उसे गिरफ्तार किया गया है। सभी नोट पांच-पांच सौ रुपये के हैं। कोलकाता पुलिस एसटीएफ की उपायुक्त अपराजिता राय ने बताया कि मेयो रोड के पास संदिग्ध स्थिति में उसे घूमते देखा गया। पुलिस जब उससे नाम पूछा तो  वह भागने की कोशिश करने लगा। लेकिन पुलिस ने दबोच लिया। उसकी तलाशी ली गई, तो जेब में पांच-पांच सौ रुपये के 200 नोट मिले।

इसके बाद उसे पुलिस मुख्यालय लाल बाजार लाकर पूछताछ शुरू की गई। पूछताछ में उसने बताया कि कोलकाता से जाली नोट लेकर वह उत्तर प्रदेश लौटने वाला था। वहां जाकर इन रुपये को वहां के मार्केट में सक्रिय गिरोह के अन्य सदस्यों को सौंपना था। उसे यह जाली नोट किसने  दिए और इस गिरोह में उसके साथ और कौन-कौन लोग शामिल है, इस बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

chat bot
आपका साथी