केंद्रीय मंत्री शेखावत का मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी पर तीखा हमला, कहा- दीदी के लिए खेल है बंगाल की दुर्दशा

केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत (Gajendra Singh Shekhawat) ने ममता बनर्जी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि ममता दीदी 10 साल से बंगाल के साथ खेल ही तो कर रही हैं। बंगाल की दुर्दशा इनके लिए खेल है।

By Babita KashyapEdited By: Publish:Fri, 23 Apr 2021 07:50 AM (IST) Updated:Fri, 23 Apr 2021 07:50 AM (IST)
केंद्रीय मंत्री शेखावत का मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी पर तीखा हमला, कहा- दीदी के लिए खेल है बंगाल की दुर्दशा
केंद्रीय जलशक्ति मंत्री शेखावत ने बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तीखा हमला

कोलकाता, राज्य ब्यूरो। केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तीखा हमला बोला है। शेखावत ने कहा कि "मैं कोई खिलाड़ी नहीं हूं, लेकिन मैं खेलना जानती हूं" कहने वाली ममता दीदी 10 साल से बंगाल के साथ खेल ही तो कर रही हैं। गुरुवार को केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बंगाल की दुर्दशा इनके लिए खेल है। बंगाल में फैला भय इनके लिए खेल है। 

 बंगाल में पनपता अपराध इनके लिए खेल है, लेकिन अबकी बार इस खेल में बंगाल जीतेगा और दीदी हारेगी।शेखावत ने कहा कि ममता दीदी की भाषा कभी संयमित नहीं रही। प्रधानमंत्री और गृहमंत्री के लिए "गुंडा" शब्द प्रयोग में लाना देश के शीर्ष पदों का अपमान करना है। उन्होंने कहा कि यह बंगाल का अपमान है। यह देश का अपमान है।

केंद्रीय मंत्री शेखावत ने नसीहत देते हुए कहा कि ममता दीदी, आप "जय श्रीराम" का जाप कीजिए, आपके हिंसक विचारों को शांति मिलेगी। बताते चलें कि बंगाल में चुनाव के मद्देनजर केंद्रीय मंत्री शेखावत काफी समय से यहां डेरा डाले हुए हैं और लगातार भाजपा की जीत के लिए चुनाव प्रचार में जुटे हैं।

chat bot
आपका साथी