चोरी-छिपे हार्ड कोक बेचते सात जहाज कर्मी गिरफ्तार

रूस से जहाज द्वारा लाए गए हार्ड कोक बेचते सात जहाजकर्मियों को गिरफ्तार किया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 22 Sep 2018 04:02 AM (IST) Updated:Sat, 22 Sep 2018 04:02 AM (IST)
चोरी-छिपे हार्ड कोक बेचते सात जहाज कर्मी गिरफ्तार
चोरी-छिपे हार्ड कोक बेचते सात जहाज कर्मी गिरफ्तार

संवाद सहयोगी, हावड़ा : रूस से जहाज द्वारा लाए गए हार्ड कोक बेचते सात जहाजकर्मियों को गिरफ्तार किया गया है। उनके नाम शेख मनिरुल, अकबर शेख, शकील मल्लिक, नूर मोहम्मद, पलाश पोड़िया और उत्पल आदक हैं। वे रूप से भारी परिमाण में लाए गए हार्ड कोक में से 10 मैट्रिक टन बेचने की कोशिश कर रहे थे। उलबेड़िया थाने की पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया। आरोपितों को शुक्रवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जहाज रूस से 51 करोड़ रुपये मूल्य का 21 मैट्रिक टन हार्ड कोक लेकर कोलकाता के लिए रवाना हुआ था। राज्य में पहुंचने के बाद हुगली नदी में जल स्तर कम होने के कारण पायलट जहाज को लेकर डायमंड हार्बर चला गया। डायमंड हार्बर में हार्ड कोक को उतारने के बाद वहां से 15 मैट्रिक टन कोक लेकर जहाज रवाना हो गया। बताया गया है कि उलबेड़िया थानांतर्गत हुगली नदी में काटाखोला के पास जहाज को रोक कर कर्मचारियों ने 10 मैट्रिक टन कोक बेचने की कोशिश की। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपित कर्मचारियों को गिरफ्तार कर हार्ड कोक को जब्त कर लिया। इसके साथ ही जहाज को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। गौरतलब है कि कारखाना मालिकों को बेचने के लिए उक्त हार्ड कोक को लाया जा रहा था।

chat bot
आपका साथी