सुवेंदु के भाजपा में शामिल होने के बाद तृणमूल ने जमकर साधा निशाना, हिम्मत होती तो वे सीधे तौर पर नाम लेते

सुवेंदु अधिकारी के भाजपा में शामिल होने के बाद तृणमूल कांग्रेस ने उनपर जमकर निशाना साधा है। पार्टी के वरिष्ठ नेता सौगत राय ने कहा-सुवेंदु अधिकारी ने ममता सरकार की विफलता तो गिना दी लेकिन यह नहीं बताया कि जब वे मंत्रिपद पर थे तब उन्होंने क्या किया?

By Vijay KumarEdited By: Publish:Sat, 19 Dec 2020 05:15 PM (IST) Updated:Sat, 19 Dec 2020 05:15 PM (IST)
सुवेंदु के भाजपा में शामिल होने के बाद तृणमूल ने जमकर साधा निशाना, हिम्मत होती तो वे सीधे तौर पर नाम लेते
सुवेंदु के भाजपा में शामिल होने के बाद तृणमूल ने जमकर साधा निशाना

राज्य ब्यूरो, कोलकाता : सुवेंदु अधिकारी के शनिवार को भाजपा में शामिल होने के बाद तृणमूल कांग्रेस ने उनपर जमकर निशाना साधा है। पार्टी के वरिष्ठ नेता व दमदम से सांसद सौगत राय ने कहा-'सुवेंदु अधिकारी ने ममता सरकार की विफलता तो गिना दी लेकिन यह नहीं बताया कि जब वे मंत्रिपद पर थे, तब उन्होंने क्या किया? वे मंत्री के तौर पर पूरी तरह विफल रहे हैं।' राज्य के शहरी विकास मंत्री फिरहाद हकीम ने कहा-'जो लोग पार्टी छोड़कर गए हैं,  वे पहले से ही लोगों से कटे हुए थे। दो-चार लोगों के जाने से तृणमूल को कुछ नुकसान नहीं होने वाला है। सुवेंदु एक विफल मंत्री रहे हैं। उन्होंने 10 साल तृणमूल में रहकर केवल सत्ता का भोग किया है और भाजपा उन्हें क्या सम्मान देगी, जिसने कभी किसी का सम्मान नहीं किया।' तृणमूल सांसद कल्याण बनर्जी ने कहा-जिसने कभी मोदी हटाओ, देश बचाओ का नारा दिया था, आज वह उन्हीं की पार्टी में शामिल हो गया है।

कल्याण ने आगे कहा कि सुवेंदु दरअसल कायर हैं। उनमें अगर हिम्मत होती तो वे सीधे तौर पर अभिषेक बनर्जी का नाम लेते, भतीजा नहीं कहते। कल्याण ने कहा कि सुवेंदु इस बात का रोना रो रहे हैं कि उन्हें तृणमूल में सम्मान नहीं मिला। सुवेंदु को तीन-तीन मंत्रिपद सौंपे गए और कई निगमों का चेयरमैन भी बनाया गया। इससे ज्यादा उन्हें क्या चाहिए था? क्या वे मुख्यमंत्री का पदभार चाहते थे? कल्याण ने आगे कहा कि तमलुक, हल्दिया, कोंटाई में  कांट्रैक्टरों का राजा है, ये सब जानते हैं।

chat bot
आपका साथी