तृणमूल ने राजनीति का अपराधीकरण किया है, सभी गुंडे होंगे सलाखों के पीछे : केशव प्रसाद मौर्य

Keshav Prasad Maurya बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले यहां लगातार जनसंपर्क अभियान में जुटे उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि बंगाल में सत्तारुढ़ तृणमूल कांग्रेस ने राजनीति का अपराधीकरण किया है।

By Vijay KumarEdited By: Publish:Wed, 03 Feb 2021 05:13 PM (IST) Updated:Wed, 03 Feb 2021 05:13 PM (IST)
तृणमूल ने राजनीति का अपराधीकरण किया है, सभी गुंडे होंगे सलाखों के पीछे : केशव प्रसाद मौर्य
उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता केशव प्रसाद मौर्य

राज्य ब्यूरो, कोलकता : बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले यहां लगातार जनसंपर्क अभियान में जुटे उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि बंगाल में सत्तारुढ़ तृणमूल कांग्रेस ने राजनीति का अपराधीकरण किया है। भाजपा की सरकार बनने के बाद तृणमूल के सभी गुंडे सलाखों के पीछे होंगे। हुगली जिले के बालागढ़ विधानसभा क्षेत्र के खमरागाछी इलाके में एक जनसभा को संबोधित करते हुए मौर्य ने कहा कि हुगली जिले की सभी विधानसभा सीटों पर इस बार कमल का फूल खिलेगा और तृणमूल कांग्रेस के प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो जाएगी। उन्होंने कहा कि बंगाल में परिवर्तन की लहर चल रही है।

इस लहर में तृणमूल को जाना ही जाना है। उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर आरोप लगाते हुए कहा कि जिस प्रकार मोदी जी सबका साथ सबका विकास का काम कर रहे है, उसके ठीक उल्टा यहां की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी खुद का साथ एवं अपने भतीजे का विकास करने में लगी हैं। मौर्य ने भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि इस परिवर्तन की लहर में आप लोग देख रहे हैं कि तृणमूल के नेता एवं कार्यकर्ता लगातार पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो रहे हैं, लेकिन मैं यह बता दूं कि गलत लोगों को पार्टी में नहीं लिया जाएगा। जो काम करने वाले लोग हैं उन्हीं को भाजपा अपनी पार्टी में शामिल कर रही है।

मौर्य ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ इलाके में जाकर चावल संग्रह कार्यक्रम में भी हिस्सा भी लिया। इसके अलावा उन्होंने इलाके में गृह संपर्क अभियान चलाया। बता दें कि मौर्य बंगाल में लगातार डेरा डाले हुए हैं। वह लगातार संपर्क अभियान चला रहे हैं। बंगाल में अप्रैल-मई में विधानसभा चुनाव होने हैं।

chat bot
आपका साथी